Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज पुलिस से पिटे प्रतियोगी छात्रों से की बात, जानिए क्या कहा उनसे

प्रतियोगी छात्रों की पुलिस बल द्वारा क्रूरता से पिटाई का मामला चुनावी मौसम में तूल पकड़ता जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने पुलिसिया बर्बरता के शिकार प्रयागराज के छात्रों से गुरुवार को वर्चुअल बातचीत कर उनका हाल जाना।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 07:20 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 11:09 AM (IST)
प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज पुलिस से पिटे प्रतियोगी छात्रों से की बात, जानिए क्या कहा उनसे
प्रियंका ने पुलिसिया बर्बरता के शिकार प्रयागराज के छात्रों से गुरुवार को वर्चुअल बातचीत कर हाल जाना

प्रयागराज,  जेएनएन। आरआरबी एनटीपीसी ब परीक्षा के मसले पर विरोध प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगी छात्रों की पुलिस बल द्वारा क्रूरता से पिटाई का मामला चुनावी मौसम में तूल पकड़ता जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने पुलिसिया बर्बरता के शिकार प्रयागराज के छात्रों से गुरुवार को वर्चुअल बातचीत कर उनका हाल जाना। साथ ही जल्द प्रयागराज पहुंचकर मिलने का वादा भी किया।

loksabha election banner

छात्रों ने प्रियंका से अपने ऊपर हुए पुलिसिया कार्रवाई के बारे में बताया। साथ ही रेलवे के एनटीपीसी व ग्रुप डी की नौकरियों में हुए धांधली के विषय में भी अपनी बात रखी। छात्रों ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। कहा कि कोई भी सरकार नौजवानों के रोजगार के विषय पर गंभीरता से नहीं सोचती है। प्रियंका ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और उन सभी छात्रों से यह विश्वास दिलाया कि पार्टी उनके साथ है। प्रियंका ने कहा आप लोगों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। लोकतांत्रिक ढंग से अपनी आवाज उठा सकते हैं। रोजगार को लेकर भर्ती विधान के विषय पर भी बात की।

दी सलाह कि राजनीतिक दलों से रोजगार के मुद्दे पर करें सवाल

प्रियंका ने कहा कि आप सभी नौजवानों को चाहिए कि राजनीतिक दलों से रोजगार के मुद्दे पर सवाल करें। उनसे पूछें कि रोजगार को लेकर उनके पास क्या प्लान है? भर्ती विधान के स्पेशल मेनिफेस्टो के बारे में बताया। वादा किया कि सरकार बनेगी तो भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी होगा। साथ ही 20 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे। प्रियंका ने छात्रों से कहा कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। डर के मारे अपने लाज और हास्टल मत छोड़िए। अपने कमरे में रहिए और पढ़ाई करिए। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाइए। मैं जब भी प्रयागराज आऊंगी आप सभी से जरूर मुलाकात करूंगी। वर्चुअल बैठक में प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, सत्यम कुशवाहा, अभिषेक द्विवेदी के अलावा तामम प्रतियोगी छात्र रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.