Move to Jagran APP

सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर Priyanka Gandhi Vadra, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बीच कांग्रेस का नया दांव

णनीतिकारों का मानना है कि धर्मक्षेत्र से उठी आवाज दूर तक सुनी जाएगी। प्रियंका का मौनी अमावस्या पर संगम स्नान शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से मुलाकात उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए फील्डिंग सजाने के रूप में देखी जा रही है

By Ankur TripathiEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 07:00 AM (IST)
सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर Priyanka Gandhi Vadra, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बीच कांग्रेस का नया दांव
उन्होंने गुरुवार को संगम में डुबकी लगाकर धमाकेदार एंट्री की कोशिश की।

प्रयागराज, जेएनएन। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद हिंदुत्व का कार्ड चल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू  परिषद (विहिप) की सक्रिय उपस्थिति के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल पड़ी हैं। यही वजह है कि उन्होंने गुरुवार को संगम में डुबकी लगाकर धमाकेदार एंट्री की कोशिश की। 

loksabha election banner

कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बनाए रखी दूरी

रणनीतिकारों का मानना है कि धर्मक्षेत्र से उठी आवाज दूर तक सुनी जाएगी। प्रियंका का मौनी अमावस्या पर संगम स्नान, शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से मुलाकात उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए फील्डिंग सजाने के रूप में देखी जा रही है। यह अलग बात है कि प्रियंका का संगम स्नान सियासत से कोसों दूर रहा। यहां तक कि उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी दूरी बनाए रखी। प्रियंका ने जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के किसी भी पदाधिकारी से बातचीत नहीं की। इसका कांग्रेसियों को मलाल भी रहा। फिलहाल कई कांग्रेसी तो अपना चेहरा दिखाने को आगे बढ़कर सुरक्षा व्यवस्था संभालने में लगे रहे तो कई पुराने कांग्रेसी नजर ही नहीं आए। विधिवत हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उन्होंने हाथ में रुद्राक्ष की माला लपेटकर वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश भी की। 

 

प्रोटोकॉल तोड़ आम लोगों के बीच लगाई डुबकी

संगम में स्नान के दौरान प्रियंका ने खुद सारे प्रोटोकॉल को तोड़कर आम लोगों के साथ डुबकी लगाई। चंद कदम की दूरी पर तमाम श्रद्धालु भी डुबकी लगा रहे थे। हालांकि, जब वह नजदीक आने की कोशिश करने लगे तो सुरक्षा में लगे जवान और कुछ कांग्रेसी पहुंच गए। उन लोगों ने श्रद्धालुओं से दूर ही रहने का अनुरोध किया। यहां राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, मुकुंद तिवारी, मकसूद अहमद, अनिल यादव आदि रहे। 

मुकुंद को इनाम में चेहरा बना सकती है कांग्रेस

कांग्रेस दल के नेता सदन और पार्षद मुकुंद तिवारी से प्रियंका काफी खुश नजर आईं। बमरौली एयरपोर्ट पर करीब पांच मिनट उन्होंने मुकुंद से बातचीत भी की। साथ ही व्यवस्था को लेकर संतुष्टि व्यक्त की। ऐसे में यह भी आसार जताए जा रहे हैं कि पार्टी इनाम में मुकुंद को मिशन-2022 में चेहरा बनाकर मैदान में उतार सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.