Move to Jagran APP

Priyanka Gandhi Vadra प्रयागराज में बोलीं- उद्योगपतियों के हितों को कानून से साधा जा रहा

प्रयागराज में यमुनापार में यमुना नदी से सटे बसवार गांव में सैकड़ों की संख्या में निषाद समुदाय के लोग मौजूद हैैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली से प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा मोना भी आईं हैैं। बमरौली एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा का स्वागत किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 12:14 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 03:41 PM (IST)
Priyanka Gandhi Vadra प्रयागराज में बोलीं- उद्योगपतियों के हितों को कानून से साधा जा रहा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रयागराज आगमन हो चुका है।

प्रयागराज, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को प्रयागराज में घूरपुर के बसवार गांव में कहा कि मां गंगा ने फिर बुलाया है और उनकी पुकार पर यमुना किनारे आना पड़ा। भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नाम पर वह निषाद समुदाय को गुमराह कर रही है। कांग्रेस की सरकार आते ही नाविकों को उनका अधिकार दिया जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मसले को सड़क से संसद तक उठाएंगी। जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा पीछे नहीं हटेंगी। प्रियंका ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार निषाद समुदाय को केवल वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर नाविकों को वह सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो पहले मिलती रही हैं। दोपहर में करीब सवा दो बजे प्रियंका गांधी वाड्रा बसवार गांव से अपने पैतृक आवास आनंद भवन स्थित स्‍वराज भवन भी गईं। वहां कुछ देर रुकने के बाद वापस जाने के लिए एयरपोर्ट गईं।

प्रियंका बोलीं कि हम आपकी लड़ाई लड़ेंगे

यमुना से लगे गांव में एकत्रित निषादों से मुखातिब प्रियंका बोलीं कि हम आपके मुद्दे को उठाएंंगे और आपकी लड़ाई लडेंगे। आपको जिस तरह मारा पीटा गया और नाव तोड़ी गई है, उसे मैैंने वीडियो में देखा है। जिस तरह कृषि कानूनों से किसान का नुकसान हो रहा है और बड़े उद्योगपतियों का फायदा हो रहा है, उसी तरह जो कानून नदियों पर लागू है, वह आपकी भलाई के लिए नहीं है। उससे उद्योगपतियों का भला हो रहा है।

केंद्र और यूपी सरकार के नीतियों की आलोचना किया

प्रियंका वाड्रा ने केंद्र और यूपी सरकार के नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा, सरकार कानून के जरिए नदियों का भला नहीं कर रही बल्कि आप जैसे लोगों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। इन्हीं कानूनों के जरिए आपको अपना काम करने से रोका जाता है। मुझे यह जानकर बहुत तकलीफ हुई कि आप निषादजनों को पुलिस ने पीटा, आपकी नावें तोड़ दी गईं। आराधना मिश्रा मोना भी इस दौरान मौजूद थी। कांग्रेस महासचिव को सबसे पहले महिलाओं ने समूह में पुलिस -प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी दी।

बालू के अवैध खनन की सूचना पर नाविकों की पुलिस ने पिटाई की थी

विदित हो कि चार फरवरी को बालू के अवैध खनन की सूचना पर बसवार घाट पर पुलिस-प्रशासन ने छापेमारी कर कार्रवाई की थी। करीब 200 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। आरोप है कि पुलिस ने नाविकों को लाठियों से पीटा और नावों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का इससे पहले समाजवादी पार्टी तथा निषाद पार्टी की तरफ से विरोध किया जा चुका है। अब कांग्रेस भी इस मुद्दे पर निषादों के समर्थन में उतर आई है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार दोपहर घूरपुर के बसवार गांव में निषाद समुदाय के बीच हैैं। यमुना किनारे टीले पर मौजूद निषाद समुदाय के लोगों की समस्याएं सुन वह उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। आराधना मिश्रा मोना भी इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मौजूद रहीं।

महिलाओं ने समूह ने प्रियंका वाड्रा को पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के बारे में बताया। चार फरवरी को यमुना में बालू के अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की थी। इस दौरान कई बालू लदी कई नावें तोड़ डाली गई थीं। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठी भांजी थी और लगभग दो सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। कुछ लोग गिरफ्तार भी किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का इससे पहले समाजवादी पार्टी तथा निषाद पार्टी की तरफ से विरोध किया जा चुका है।

अब कांग्रेस भी इस मुद्दे पर निषादों के समर्थन में उतर आई हैं। इसकी कमान खुद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभाल ली है। उनके आने का कार्यक्रम आनन-फानन बना था। रविवार को जब वह बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रास्ते में भी कई जगह कांग्रेसजन स्वागत के लिए खड़े थे, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा सिर्फ हाथ हिलाकर निकल गईं।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट से सीधे यमुनापार के घूरपुर स्थित बसवार गांव पहुंचीं। प्रियंका का काफिला जब बसवार पहुंचा तो उनकी एक झलक पाने के लिए ग्रामीण पुरुष, महिलाओं के साथ बच्‍चों में उत्‍साह था। यमुना किनारे टीले पर निषाद समुदाय से प्रियंका वाड्रा ने अभिवादन करने के बाद बातचीत शुरू की।

यूपी कांग्रेस की अध्‍यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा घूरपुर के बसवार गांव में नाविकों और ग्रामीणों के साथ चौपाल करेंगी। इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगी। प्रियंका के आगमन के दौरान बसवार गांव पुलिस छावनी में बदल गई है। यहां चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस मौजूद है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी डटे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब से कुछ देर पहले प्रयागराज पहुंच गई हैैं। उनका काफिला घूरपुर के बसवार के लिए निकल चुका है। बसवार में प्रियंका गांधी वाड्रा निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी। 

प्रयागराज में यमुनापार में यमुना नदी से सटे बसवार गांव में सैकड़ों की संख्या में निषाद समुदाय के लोग मौजूद हैैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली से प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा मोना भी आईं हैैं। बमरौली एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का स्वागत किया। नैनी में लैप्रेसी चौराहे पर कांग्रेसजन स्वागत के लिए खड़े हैैं।

इधर बमरौली से प्रियंका गांधी का काफिला आगे बढ़ चुका है। रास्‍ते में सड़क के दोनों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ स्‍वागत में उमड़ पड़ी है। हालांकि सिविल लाइंस होते हुए उनका काफिला नए यमुना पुल की ओर बढ़ रहा है। नए यमुना पुल से होकर प्रियंका गांधी यमुनापार के बसवार गांव पहुंचेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.