पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद: प्रयागराज के छह लाख किसानों को मिला पीएम सम्मान निधि योजना लाभ, जैविक खेती पर दिया जोर
प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम दूरदर्शन व वेब लिंक पर सुबह 11 बजे प्रसारित किया गया। प्रधानमंत्री ने कुछ लाभार्थियों से संवाद किया। हालांकि प्रयागराज से किसी किसान से संवाद नहीं हुआ। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने किसानों को टिप्स भी दिए।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के किसानों के लिए अच्छी खबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद ने शुक्रवार को वर्चुअली किसानों से संवाद किया। प्रयागराज के किसानों ने भी कार्यक्रम से जुड़कर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि भी जारी की। कोरोना के कालखंड में किसानों को आर्थिक मदद मिलने से निश्चित रूप से राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने जैविक खेती पर दिया जोर
प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम दूरदर्शन के अलावा वेब लिंक पर भी सुबह 11 बजे प्रसारित किया गया। प्रधानमंत्री ने कुछ लाभार्थियों से संवाद किया। हालांकि प्रयागराज से किसी किसान से संवाद नहीं हुआ। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने किसानों को टिप्स भी दिए।
प्रयागराज के पांच लाख 92 हजार 497 किसानों को योजना का लाभ
इस दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8वीं किश्त को प्रधानमंत्री ने 11:26 बजे किसानों के लिए जारी की। प्रयागराज के पांच लाख 92 हजार 497 किसानों को इसका लाभ दिया गया। जिले के किसानों के लिए 114.4994 करोड़ रुपये दिए गए, जो उनके खाते में सीधे पहुंचेंगे। कोरोना काल में कामकाज ठप होने व रोजगार भी छिनने से किसान चिंतित हैं। लेकिन, आर्थिक मदद मिलने से किसानों को राहत मिली है।
उप निदेशक कृषि ने यह कहा
उप निदेशक कृषि विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि खरीफ के शुरुआती दौर में किसानों को बीज व खाद की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आर्थिक मदद मिलने से किसानों को निश्चित रूप से राहत मिली है। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सहायता राशि के रूप में 2000 रुपये केंद्र सरकार द्वारा भेजी जाती है। कुल तीन किश्तों में सालाना किसानों को 6000 रुपये सरकार द्वारा दिए जाते हैं।