Move to Jagran APP

सजावटी सामानों की कीमत में 50-60 फीसद तक वृद्धि

लेजर लाइट भी इस बार की बाजार की शोभा बनी है। इसमें छोटा सा लेंस लगा है, जिससे लाइट रिफ्लेक्ट होकर आसपास की दीवारों पर पड़ने से लोगों को काफी आकर्षित कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 06:30 AM (IST)
सजावटी सामानों की कीमत में 50-60 फीसद तक वृद्धि
सजावटी सामानों की कीमत में 50-60 फीसद तक वृद्धि

प्रयागराज : धनतेरस और दीपावली के लिए सजावटी सामानों का भी बाजार पूरी तरह से तैयार है। सजावट के लिए इस बार बाजार में कई नई तरह की झालरें और लाइटें उपलब्ध हैं। हालांकि, बाजार में पहली बार आई लेजर, कंदेल, झूमर और पाइप लाइट झालरों की धूम है। इन झालरों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लेकिन सस्ती होने के कारण देशी की तुलना में चायनीज झालर हावी हैं।

loksabha election banner

पाइप लाइट झालर इस बार बाजार में नई है। यह झालर वॉटर प्रूफ है, जो 40 मीटर का पूरा बंडल है। नई चीज होने के कारण यह झालर लोगों को लुभा रही है। लेजर लाइट भी इस बार की बाजार की शोभा बनी है। इसमें छोटा सा लेंस लगा है, जिससे लाइट रिफ्लेक्ट होकर आसपास की दीवारों पर पड़ने से लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। कंदेल लाइट भी खूब पसंद की जा रही है। यह रंग-बिरंगे कागजों की बनी है। इसके बीच में एलईडी बल्ब लगे हैं। एलईडी झूमर भी काफी बिक रहा है। इलेक्ट्रिकल कारोबारी अनुज केसरवानी बताते हैं कि इस बार चाइनीज झालर बाहर से नहीं आ रही हैं। लेकिन जिन दुकानदारों के पास स्टॉक है, वह बेंच रहे हैं। इंडियन झालर महंगा होने के कारण चायनीज ज्यादा बिक रही है। शुभ लाभ और ऊं लिखे लैंप भी कर रहे आकर्षित :

शुभ लाभ और ऊं लिखे लैंप भी बाजार में जगह-जगह टगें मिलेंगे। ये लैंप भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। यह सभी सामान दो-ढाई सौ से लेकर करीब डेढ़ हजार रुपये तक में बिक रहे हैं। कारोबारी मो. असलम बताते हैं कि पिछली बार की तुलना में इस बार इन सामग्रियों में करीब 50-60 फीसद की वृद्धि हुई है। जो सामान पिछले वर्ष 250 रुपये में बिक रहे थे, वह इस दफे चार सौ रुपये में बिक रहे हैं। फूलों और मोतियों के लटकन भी सजे :

घरों में दरवाजे और कमरे की सजावट के लिए फूलों और मोतियों के लटकन भी खरीदे जा रहे हैं। फूलों के लटकन कपड़े डिजाइन करके बनाए जाते हैं। फ्लावर पॉट, वंदनवार, मोती के तोरण, रंगोली, चरण स्टीकर, गणेश-लक्ष्मी के कपड़े भी आकर्षक डिजाइनों में बाजार में उपलब्ध हैं। कारोबारी आशू और विक्रम बताते हैं कि सजावटी सामान अलग-अलग रेंज में हैं। 10-20 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक यह सामान बिक रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.