Move to Jagran APP

प्रयागराज के युवा लेखक सक्षम ने लिखी ऐसी कहानी जिसे अमेरिका की संस्था ने कर लिया चयनित

निष्ठा फेड्रिक सामाजिक असमानता और वर्ग भेद पर आधारित कथा है। डायस्पोरिक सिनेमा पर शोध कर चुके सक्षम द्विवेदी मौजूदा समय में चंडीगढ़ की एक संस्था में कंटेट राइटर के रूप में कार्यरत हैं और वह कथाएं लिखते रहते हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 07:43 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 07:43 PM (IST)
प्रयागराज के युवा लेखक सक्षम ने लिखी ऐसी कहानी जिसे अमेरिका की संस्था ने कर लिया चयनित
सक्षम की कहानी को अमेरिका में हिंदी रचनाओं का प्रकाशन करने वाली प्रतिष्ठित संस्था ने चयनित किया

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज के युवा लेखक सक्षम द्विवेदी की कहानी को अमेरिका में हिंदी रचनाओं का प्रकाशन करने वाली प्रतिष्ठित ई कल्पना ने चयनित किया है। ई कल्पना ने शहर में ममफोर्डगंज निवासी सक्षम को ई मेल के जरिए सूचित किया है कि उनकी कहानी निष्ठा फेड्रिक को पांच कहानियों के 33वें या 34वें अंक में प्रकाशन के लिए चयनित कर लिया गया है। इसे मध्य जुलाई या फिर मध्य सितंबर के अंक में प्रकाशित किया जाएगा। 

loksabha election banner

ई कल्पना में वही कहानियां प्रकाशित की जाती हैं जो लेखक की खुद लिखी गई हो और पहले कहीं छपी नहीं हो। ई कल्पना पांच कहानियां शीषर्क के तहत पांच श्रेष्ठ कहानियो का संकलन प्रकाशित करती है। निष्ठा फेड्रिक सामाजिक असमानता और वर्ग भेद पर आधारित कथा है। डायस्पोरिक सिनेमा पर शोध कर चुके सक्षम द्विवेदी मौजूदा समय में चंडीगढ़ की एक संस्था में कंटेट राइटर के रूप में कार्यरत हैं और कथाएं लिखते रहते हैं।

कहानी 'निष्ठा फेड्रिक' का यह है कथा सार 

निष्ठा फेड्रिक एक एसी प्रतिभावान युवती की कहानी है जिसे विभिन्न प्रतियोगिताओं, विद्यालय व सामाजिक जीवन में असामनता का सामना करना पड़ता है। अनवरत हो रहे पक्षपात और लगातार मिल रही असफलता से निष्ठा हताश व निराश हो जाती है। सामाजिक जीवन व अपनी रुचियों के प्रति पूर्ण रूप से निराश हो चुकी निष्ठा को मिसेज़ रोज़ी इन समस्याओं से निदान दिलाने व सामाजिक समानता प्रदान करने हेतु धर्म परिवर्तन कराने का निर्णय लेती है। आगे यह कहानी धर्म परिवर्तन के उपरांत निष्ठा के जीवन की समस्याओं व वास्तविक समानता प्राप्ति के संघर्ष व मानसिक द्वंद को निरूपित करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.