Prayagraj Weather News Update: सुबह से आसमान में बादलों का डेरा, आज हैं बारिश के आसार
Prayagraj Weather News Update मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले छह दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश के आसार हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर एचएन मिश्रा ने कहा आज बारिश के आसार हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है। आसमान में बादल तो छाए हैं लेकनि उमस बरकरार है। मौसम विभाग ने प्रयागराज में आज यानी बुधवार को बारिश की संभावना जताई है। बादलों को देखकर भी लोगों का भी यही अनुमान है। कल दोपहर की गर्मी के बाद अपराह्न आसमान में बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे थे। करीब दो घंटे की बारिश के बाद फिर धूप निकल आई थी। हालांकि शाम तक बादलों ने दोबारा घेराबंदी की और रात में बारिश हुई।
कहीं झमाझम तो कहीं सिर्फ फुहार
पूर्वी उत्तर से लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल होते हुए असम तक निम्न वायुदाब क्षेत्र बना है। यह वायुमंडलीय परिस्थितियां बारिश के अनुकूल हैं। प्रयागराज समेत आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हैं। मौसम विज्ञानी के अनुसार, कुछ स्थानों पर चमक और गरज के बीच हल्की बारिश के आसार हैं। यह क्रम गुरुवार तक जारी रहने की आशंका है। मौसम में उतार-चढाव के साथ तापमान में भी स्थिरता नहीं है।
जानें प्रयागराज का तापमान
बुधवार यानी आज प्रयागराज का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस था।
बोले, मौसम विज्ञानी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले छह दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश के आसार हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर एचएन मिश्रा ने बताया कि आज बारिश के आसार हैं। कहा कि बारिश होने की प्रबल परिस्थितियां बन रही हैं।