Move to Jagran APP

प्रयागराज के व्यापारियों ने दिवंगत सरदार जोगिंदर सिंह को दी श्रद्धांजलि, दिल्ली के अस्पताल में थमी थी सांस

प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि वह न केवल सिख समाज बल्कि सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलते थे। महामंत्री सोहैल अहमद ने कहा कि इस दुख के समय में व्यापारियों को बहुत जागरूक होकर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना होगा।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 07:46 PM (IST)
प्रयागराज के व्यापारियों ने दिवंगत सरदार जोगिंदर सिंह को दी श्रद्धांजलि, दिल्ली के अस्पताल में थमी थी सांस
सिविल लाइंस व्यापार मंडल के संरक्षक सरदार जोगिंदर सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयाग व्यापार मंडल एवं सिविल लाइंस व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक वर्चुअल शोक सभा का आयोजन में प्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रयाग होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सिविल लाइंस व्यापार मंडल के संरक्षक सरदार जोगिंदर सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

loksabha election banner

सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने वाला बताया गया
प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि वह न केवल सिख समाज की अगुवाई करते थे, बल्कि सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलते थे। महामंत्री सोहैल अहमद ने कहा कि इस दुख के समय में व्यापारियों को बहुत जागरूक होकर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना होगा। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा कि वह सभी संस्थाओं को सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देते थे। कान्हा श्याम के निदेशक विदुप अग्रहरि ने कहा कि शहर के व्यापारियों ने अपने अभिभावक को खोया है। सभा का संचालन महामंत्री शिवशंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर अनीता जायसवाल, सरदार प्रीतम सिंह, दिनेश सिंह, राकेश राय, नरेश राय, प्रवीण मालवीय, अशोक सचदेव आदि मौजूद रहे। प्रयागराज उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष मो. कादिर की अध्यक्षता में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। व्यापारियों ने नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में अनिल दुबे, सतीश केसरवानी, नरेंद्र खेड़ा, बसंत लाल आजाद आदि शामिल थे।

फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार
श्रीगुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह का अंतिम संस्कार फाफामऊ घाट पर हुआ। मुखाग्नि बड़े बेटे हरजिंदर सिंह विक्की ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.