प्रयागराज ने लगाया विश्व कीर्तिमान का 'चौका', कुंभ में बने थे तीन रिकार्ड Prayagraj News
प्रयागराज की धरती पर यह चौथा विश्व कीर्तिमान बना है। सबसे ज्यादा पौधा वितरित करने का रिकार्ड बनाकर प्रयागराज ने चौका मारा है। कुंभ के दौरान तीन विश्व रिकार्ड बने थे।
By Edited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 08:21 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 07:54 AM (IST)
प्रयागराज, जेएनएन। कुंभ-2019 में तीन विश्व कीर्तिमान बना चुके प्रयागराज के खाते में अब एक और विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया। यह चौथा रिकॉर्ड हरियाली के रास्ते आया। एक स्थान से एक निश्चित समय में पौधा वितरण से बना यह रिकॉर्ड पिछले की अपेक्षा सात गुना अधिक है।
कुंभ में तीन उपलब्धि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हो चुके हैं शामिल
पिछले दिनों प्रयागराज में हुए कुंभ मेला के दौरान तीन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बने थे। इसमें एक साथ सबसे ज्यादा शटल बसों को चलाने, सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान और सार्वजनिक स्थलों का सबसे बड़ा पेंटिंग अभ्यास का रिकॉर्ड था। इस कुंभ की दुनियाभर में सराहना हुई थी। इसे देखने दुनियाभर से लोग आए थे।
अब चौथा रिकार्ड हरियाली के रास्ते प्रयागराज के खाते में आया
अब मेला क्षेत्र के ही परेड मैदान में सात घंटे में 66 हजार पौधे बांटने का विश्व कीर्तिमान बना। यह कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम की निगरानी में दर्ज हुआ। वैसे इस स्थल पर बांटने के लिए 1.20 लाख पौधे लाए गए थे। मुख्यमंत्री के आगमन की वजह से शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के बाद नाम लिखकर पौधे बांटने का सिलसिला रोक दिया गया। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद शाम को बिना कोई रिकॉर्ड दर्ज किए लोगों को पौधे बांटे गए। बड़ी संख्या में शहर और गांव से आए लोग पौधे ले गए।
अब तक यूएई के पास था यह रिकार्ड
प्रयागराज से पूर्व आठ घंटे में सबसे अधिक पौधे बांटने का रिकार्ड संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पास था। वहां वर्ष 2009 में 9371 पौधों का वितरण किया गया था। प्रयागराज में जो रिकार्ड बना वह उससे लगभग सात गुना है।
अभी फाइनल नहीं हुआ महाराष्ट्र का रिकॉर्ड
पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने एक दिन में 30 हजार पौधे बांटकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया था, लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने बताया कि उनका मामला अभी फाइनल नहीं हुआ है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें