Move to Jagran APP

सड़क सुरक्षा माह के दौरान Prayagraj police ने 2048 वाहनों के काटे चालान, 25 लाख 83 हजार रुपये जुर्माना भी

अभियान में सबसे अधिक चालान बिना हेल्मेट के किए गए। 1363 लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। जबकि नशे की हालत में वाहन चलाने में महज एक चालान ही हुआ। ओवरलोडिंग में 11 वाहनों का चालान किया गया। इसमें 10 लाख 45 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 08:14 PM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 08:00 PM (IST)
सड़क सुरक्षा माह के दौरान Prayagraj police ने 2048 वाहनों के काटे चालान, 25 लाख 83 हजार रुपये जुर्माना भी
शासन के निर्देश पर लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क यातायात माह अभियान चलाया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाकर लोगों को कितना जागरूक किया गया, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन, कोरोना महामारी के काल में बंद पड़ चुकी गतिविधियों और आर्थिक स्त्रोत सूखने के बाद यह अभियान राजस्व बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। परिवहन निगम ने 21 जनवरी से 20 फरवरी तक अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की पांच टीम ने 2048 वाहनों के चालान काटे। 25 लाख 83 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। पेश है अतुल यादव की रिपोर्ट...

loksabha election banner

किस मामले में कितने चालान काटे

-172 : सीट बेल्ट

-1363 : बिना हेल्मेट 

-118 : मोबाइल पर बात करते वाहन चालने में 

-01 : नशे की हालत में वाहन चलाने में 

-248 : विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने में

-93 : रिफ्लेक्टर

-11 : ब्लैक फिल्म

-42 : नो पार्किंग

इन वजहों से भी किए गए चालान

-बगैर डीएल

-बीमा न होना

-नियमों का उल्लंघन करने पर

-परमिट न होने पर 

-प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर

-स्पीड लिमिड डिवाइस न होने पर 

-फिटनेस न होने पर

बगैर हेल्मेट वाहन चलाने में अधिक चालान

अभियान में सबसे अधिक चालान बिना हेल्मेट के किए गए। 1363 लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। जबकि नशे की हालत में वाहन चलाने में महज एक चालान ही हुआ। ओवरलोडिंग में 11 वाहनों का चालान किया गया। इसमें 10 लाख 45 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। 

यह है अधिकारी का बयान

शासन के निर्देश पर लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क यातायात माह अभियान चलाया गया। यह एक प्रक्रिया है। बदलाव धीमी गति से होते हैं। इसमें सफलता भी मिल रही है। जुर्माना भी लगभग 90 फीसद वसूला गया है।

-सियाराम वर्मा, एआरटीओ (प्रशासन)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.