Prayagraj Panchayat Chunav Result 2021: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के भतीजे ने प्रधान पद पर 21 मतों से दर्ज की जीत
Prayagraj Panchayat Chunav Result 2021 इस बार के पंचायत चुनाव में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के भतीजे अली वाकर नकवी पुत्र स्व. नजर अब्बास नकवी भी प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे थे। वकार ने निवर्तमान ग्राम प्रधान राममूर्ति पटेल को 21 मतों से हराकर जीत दर्ज किया है।
प्रयागराज, जेएनएन। जिले के प्रतापपुर विकास खंड के भदारी ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के भतीजे ने जीत दर्ज की है। केंद्रीय मंत्री के भतीजे अली वाकर नकवी ने दूसरे नंबर पर रहे राममूर्ति पटेल को 21 मतों से हराकर जीत का परचम लहराया है।
प्रयागराज में फूलपुर तहसील के प्रतापपुर विकासखंड के भदारी गांव में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का पैतृक गांव है। वह प्रयागराज आने पर अक्सर अपने पैतृक निवास पर जाते हैं। उनके परिवार के लोग अब गांव में रहते हैं। इस बार के पंचायत चुनाव में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के भतीजे अली वाकर नकवी पुत्र स्व. नजर अब्बास नकवी भी प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे थे। अली वाकर नकवी को 486 मत मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे दूसरे नंबर पर रहे राममूर्ति पटेल 465 मत से संतोष करना पड़ा। आखिरकार अली वाकर ने 21 मतों से बाजी मार ले गए। अली वाकर नकवी के पिता स्व नजर अब्बास नकवी 2005 में और मां शाकिरा खातून 2010 प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे। 2015 राममूर्ति पटेल प्रधान पद पर विजयी हुए थे।अली वाकर नकवी के प्रधान पद निर्वाचित होने पर गाँव के लोगो मे हर्ष व्याप्त है ।
प्रतापपुर विकास खंड में इन्होंने भी प्रधान पद पर दर्ज की जीत
प्रतापपुर विकास खंड बगदहां हवासाबाद में राजबहादुर यादव 181 मत पाकर, झारी ग्राम पंचायत में जयकुमार 635 मत, आराखुर्द में सईद अहमद 463, बाबूपुर वेलो ग्राम पंचायत में विना देवी 369, बसनेहटा ग्राम पंचायत में लल्लन 231, पतवां मुतफर्का ग्राम पंचायत में सुनील कुमार 251, बरेस्ता कलां ग्राम पंचायत में सुरेखा देवी 690, सेमरी ग्राम पंचायत में अमृत लाल 546 मत पाकर विजयी हुए।