Move to Jagran APP

Prayagraj Panchayat By Poll Result : तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान पद का चुनाव परिणाम घोषित, एक प्रत्‍याशी को मिला शून्‍य मत

सदस्य की 845 सीटों पर एक से अधिक प्रत्याशी थे इसलिए चुनाव करवाना पड़ा। 12 जून को ग्राम प्रधान के तीन और सदस्य के 845 सीटों पर मतदान हुआ। सोमवार को 22 विकास खंड क्षेत्रों में मतों की गणना की गई।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 07:37 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 07:37 PM (IST)
Prayagraj Panchayat By Poll Result : तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान पद का चुनाव परिणाम घोषित, एक प्रत्‍याशी को मिला शून्‍य मत
प्रधान पद का चुनाव जीतने के बाद प्रमाण पत्र लेते बजती गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान बलराम यादव।

प्रयागराज,जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद खाली रह गई सीटों पर हुए मतदान के बाद सोमवार को सभी पदों के परिणाम घोषित हो गए। शाम पांच बजे तक मतगणना पूरी हो गई। प्रधान के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य की 845 सीटों पर चुने गए प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र दे दिया गया।

loksabha election banner

15 अप्रैल को जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुआ था। उसके उपरांत तीन सीटों पर चुने गए प्रधानों का निधन हो गया था। इससे वह सीटें खाली हो गई थीं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य की 958 सीटों पर नामांकन ही नहीं हुआ था। इन सभी सीटों पर पिछले दिनों उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। उपचुनाव में नामांकन के दौरान ग्राम पंचायत की अधिकतर सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। सदस्य की 845 सीटों पर एक से अधिक प्रत्याशी थे, इसलिए चुनाव करवाना पड़ा। 12 जून को ग्राम प्रधान के तीन और सदस्य के 845 सीटों पर मतदान हुआ। सोमवार को 22 विकास खंड क्षेत्रों में मतों की गणना की गई।

चुने गए प्रधान

प्रतापपुर के बजती गांव में 1474 वोट पाकर बलराम यादव प्रधान चुने गए। बहरिया के सारीपट्टी गांव में 722 वोट पाकर आशुतोष प्रधान बने। श्रृंगवेरपुर के उल्दा गांव में 1351 मत पाकर मंजू सिंह प्रधान बनीं।

सारीपट्टी के एक प्रत्याशी को जीरो वोट

बहरिया के सारीपट्टी गांव में छह प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें अनिल कुमार को एक वोट भी नहीं मिला। जो उनका खुद का था, वह अवैध हो गया। यही के अशोक कुमार को तीन वोट मिले थे। प्रतापपुर के बजती गांव से पांच प्रत्याशी खड़े थे। इसमें से अनीता देवी को सिर्फ एक मत मिला है। इनको खुद के अलावा किसी और ने वोट भी नहीं दिया। ऐसे ही शारदा देवी सिर्फ तीन मत और वंदना को 10 मत मिले। उल्दा गांव में प्रधान पद पर तीन प्रत्याशी थे। इसमें गीता देवी को सिर्फ चार वोट मिले।

कहां कितने सदस्य चुने गए

मेजा में 30, उरुवा में 25, बहरिया में 74, कोरांव में 85, जसरा में 12, बहादुरपुर में 49, कौंधियारा में 6, करछना में 69, मऊआइमा में 12, धनूपुर में 42, कौडि़हार में 14, सोरांव में 3, हंडिया में 61, मांडा में 69, प्रतापपुर में 55, फूलपुर में 67, शंकरगढ़ में 32, चाका में 19, होलागढ़ में 62, सहसों में 15, श्रृंगवेरपुर में 26 और भगवतपुर में 18 सदस्य चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.