प्रयागराज नगर निगम अफसरों ने कहा, हाउस टैक्स वसूलने में पार्षदों से लेंगे मदद
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि गृहस्वामियों की सूची तैयार की जा रही है। यह सूची पार्षदों को दी जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्षदों को सभी व्यक्ति का घर मालूम रहता है। वह समय रहते अगर इन भवन स्वामियों को सूचना दे देंगे
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। नगर निगम की ओर से एक मुश्त समाधान योजना के तहत हाउस टैक्स जमा कराने के लिए पार्षदों की भी मदद ली जाएगी। ओटीएस के तहत 80 हजार भवनस्वामी चयनित किए गए हैं। अब तक दो हजार से अधिक लोगों ने 1.60 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स जमा कर दिया है लेकिन तब भी गृह कर जमा करने में सुस्ती और उदासीनता है। इसमें नगर निगम अब पार्षदों का भी सहयोग लेगा।
पार्षदों का जनता है डायरेक्ट कनेक्शन और रोज का मिलना जुलना
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि वार्ड के अनुसार गृहस्वामियों की सूची तैयार की जा रही है। यह सूची पार्षदों को दी जाएगी। ऐसा इस लिए किया जा रहा है कि पार्षदों को सभी व्यक्ति का घर मालूम रहता है। वह समय रहते अगर इन भवन स्वामियों को सूचना दे देंगे तो उनको इस योजना का लाभ समय रहते मिल जाएगा। ओटीएस योजना के तहत गृहकर जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च हैं।
आलोक शर्मा चुने गए नए अध्यक्ष और देवव्रत सिंह जिला सचिव
प्रयागराज : आल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियर एंड टेलीकाम आफिसर एसोसिएशन की वार्षिक हुई। वर्तमान में बीएसएनएल की चुनौतियां विषय पर चर्चा हुई। बीएसएनएल के जीएम रमेश प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। आल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियर एंड टेलीकाम आफिसर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में आलोक शर्मा अध्यक्ष बनाए गए। वहीं स्मिता कसौधन उपाध्यक्ष, देवव्रत सिंह जिला सचिव और राजीव सिंह, रियाज अहमद, अश्विनी कुमार सिंह सहायक जिला सचिव बने। कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह बनाए गए। इस मौके पर निशिकांत यादव, शारदा प्रसाद, शंकर शरण चौधरी, आशीष कुमार गुप्ता, रामकुमार, आरडी कुशवाहा, शाहिद अख्तर, पीके उपाध्याय, विजय पटेल, अजय कुमार केसरी, रजनीश कुमार गुप्त आदि थे।