Move to Jagran APP

Prayagraj Municipal Corporation : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क खुल गया है, जागरूकता की है तैयारी

Prayagraj Municipal Corporation मिशन शक्ति के तहत महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नगर निगम परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। उन्होंने महिला जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महापौर ने महिलाओं को जागरूकता के लिए शपथ भी दिलाईं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 09:53 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 09:53 AM (IST)
Prayagraj Municipal Corporation : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क खुल गया है, जागरूकता की है तैयारी
प्रयागराज नगर निगम में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रयागराज नगर निगम में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला हेल्‍प डेस्‍क की सदस्‍यों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में महापौर अभिलाषा गुप्‍ता नंदी समेत नगर निगम के अधिकारी और महिला पार्षद भी शामिल शामिल हुईं।

loksabha election banner

महापौर ने महिला हेल्‍प डेस्‍क का उद्घाटन किया

मिशन शक्ति के पहले चरण के आखिरी दिन महापौर अभिलाषा गुप्ता ने नगर निगम परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने महिला जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली निगम परिसर से नवाब युसूफ रोड, महात्मा गांधी मार्ग, पत्थर गिरजा घर होते हुए निगम में समाप्त हुई।

इस दौरान महापौर ने  महिलाओं को जागरूकता के लिए शपथ भी दिलाईं।

सशक्त स्त्री समृद्ध समाज का आधार है : अभिलाषा गुप्‍ता

महापौर अभिलाषा गुप्‍ता नंदी ने कहा कि महिला सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। मिशन शक्ति इसका आधार बनेगा। सशक्त स्त्री समृद्ध समाज का आधार है। रैली में नीलम यादव, सबीना यास्मीन सिद्दीकी, कुसुम लता गुप्ता, सरस्वती देवी, पूजा कक्कड़, सुनीता श्रीवास्तव, मीरा देवी, हीरामणि तिवारी, गोमती देवी, अलका श्रीवास्तव, निक्की कुमारी, अपर नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त रत्न प्रिया, परियोजना अधिकारी डूडा वर्तिका सिंह आदि शामिल रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.