Move to Jagran APP

Prayagraj Magh Mela 2021: गंगा और यमुना के घाटों को पाॅलीथिन मुक्त करने का चला अभियान

गंगा विचार मंच की प्रांत संयोजक व प्रदेश मंत्री भाजपा अनामिका चौधरी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। पालीथिन मुक्त गंगा तट प्रयागराज के लिए जन जागरण करते हुए श्रद्धालुओं को कपड़े के थैले का वितरण किया गया। उन्हें जल के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 04:07 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 04:07 PM (IST)
Prayagraj Magh Mela 2021: गंगा और यमुना के घाटों को पाॅलीथिन मुक्त करने का चला अभियान
प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के घाटों पर स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में संगम, गंगा व यमुना के घाटों को स्वच्छ रखने का अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को गंगा विचार मंच कार्यकर्ताओं ने रामघाट, अक्षयवट घाट, संगम घाट व यमुना के वीआइपी घाट पर फैली पूजन सामग्रियां, पटे-पुराने कपड़े व पालीथिन को उठाकर गड्ढे में डाला। इसके साथ मेला क्षेत्र को पालीथिन से मुक्त करने का अभियान चलाया।

loksabha election banner

गंगा विचार मंच की प्रांत संयोजक व प्रदेश मंत्री भाजपा अनामिका चौधरी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। पालीथिन मुक्त गंगा तट प्रयागराज के लिए जन जागरण करते हुए श्रद्धालुओं को कपड़े के थैले का वितरण किया गया। उन्हें जल के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। अभियान को तीर्थ पुरोहितों ने भी समर्थन दिया और उसमें शामिल हुए।


अनामिका चौधरी ने कहा कि सिंगल यूज पॉलीथिन के प्रयोग से बहुत सी बीमारियां  फैलती है। उसमें रखी खाद्य सामग्री का सेवन करना अत्यंत हानिकारक है। यही कारण है कि चिकित्सक भी पाॅलीथिन में रखी सामग्री का सेवन करने से मना करते हैं। बताया कि शहर की आधी गंदगी केवल पॉलीथिन की वजह से फैलती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग करने से बचना होगा। इस दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं से भी समाज में जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई। श्रद्धालुओं ने भी अभियान का समर्थन करते हुए उसे प्रेरणादायी बताया। हर किसी ने अभियान को अपने क्षेत्र में चलाने का आश्वासन दिया। अभियान में जितेंद्र कुमार शुक्ल, अमन कुमार, सोनू निषाद, सुधीर निषाद, रविंद्र कुमार शुक्ल आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.