Move to Jagran APP

Prayagraj Jila Panchayat: दलगत नहीं, जातीय समीकरण से मिलेगी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी, ये निभाएंगे भूमिका

Prayagraj District Panchayat भाजपा से निवर्तमान अध्यक्ष रेखा सिंह के अलावा डॉ. वीके सिंह और वार्ड 69 से नीलम पटेल भी अध्यक्ष के लिए दावा कर रहे हैं। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष ही अंतिम मुहर लगाएंगे। इसमें फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल व उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की भूमिका प्रमुख होगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 08:45 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 08:45 PM (IST)
Prayagraj Jila Panchayat: दलगत नहीं, जातीय समीकरण से मिलेगी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी, ये निभाएंगे भूमिका
जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए अब जोड़-तोड़ राजनीतिक पार्टियों ने शुरू कर दी है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में 84 सदस्यों की जिला पंचायत में अब अध्यक्ष पद के लिए जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। खासकर भाजपा और सपा की तरफ से कोशिश जारी हैं। भाजपा के 14 ही जिला पंचायत सदस्य है लेकिन अध्यक्षी के लिए दावेदारी जोरशोर से है। दावेदारों ने जोड़तोड़ शुरू कर दिया है। इस बार अध्यक्ष बनाने में ओबीसी सदस्यों की भूमिका खास होगी। पटेल और यादव सदस्य जिधर का रुख करेंगे ऊंट उसी करवट बैठने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

loksabha election banner

प्रयागराज में यह है जिला पंचायत सदस्‍यों की सीट

जीत कर आने वाले जिला पंचायत सदस्यों में 14 पटेल, 20 यादव, चार क्षत्रिय, आठ ब्राह्मण, एक वैश्य, दो मौर्य के साथ कुल 84 सदस्य हैं। इनमें दलगत आंकड़े बहुत मायने नहीं रखते। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष के सभी दावेदार निजी संबंधों व जातीय आधार पर समर्थन जुटाने में लगे हैं। कुछ पार्टी स्तर पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष अंतिम फैसला करेंगे : महानगर अध्‍यक्ष

भाजपा से निवर्तमान अध्यक्ष रेखा सिंह के अलावा डॉ. वीके सिंह और वार्ड 69 से नीलम पटेल भी अध्यक्ष के लिए दावा कर रहे हैं। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष ही अंतिम मुहर लगाएंगे। इसमें फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल व उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की भूमिका प्रमुख होगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कोर कमेटी नाम सुझाएगी और प्रदेश अध्यक्ष अंतिम फैसला करेंगे। रही बात जो नाम अभी उभर रहे हैं वह सभी के व्यक्तिगत प्रयास हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.