Prayagraj Coronavirus Care Centers: एसआरएन में मरीजों को हाल बताने के लिए बनेगी हेल्पडेस्क
भर्ती मरीजों की स्थिति का अपडेट उनके तीमारदारों को कुछ घंटों में या सुबह-शाम बताया जाय। कहा कि मरीजों के खान-पान सहित इलाज की समुचित व्यवस्था भी बेहतर करें। साथ ही डीएम ने चिकित्सकों व कर्मचारियों से सेवाभाव के रूप में कार्य करने के लिए कहा है।
प्रयागराज,जेएनएन। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को स्वरूपरानी अस्पताल में बैठक करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि भर्ती मरीजों का उनके तीमारदारों को बताने के लिए एक हेल्पडेस्क बनाएं। जिससे तीमारदार परेशान न हो।
मरीजों की उचित देखभाल के साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
बैठक में उन्होंने कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही अन्य कर्मियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगायी जाय, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या न हो। अस्पताल में साफ-सफाई के साथ भर्ती मरीजों की उचित देखभाल नियमित रूप से होती रहे। प्राचार्य से कहा कि अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के बारे में उनके तीमारदारों को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। अक्सर यह शिकायत आती है।
चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ को सेवाभाव से काम करने के लिए कहा
भर्ती मरीजों की स्थिति का अपडेट उनके तीमारदारों को कुछ घंटों में या सुबह-शाम बताया जाय। कहा कि मरीजों के खान-पान सहित इलाज की समुचित व्यवस्था भी बेहतर करें। साथ ही डीएम ने चिकित्सकों सहित ड्यूटी पर तैनात अन्य सभी लोगों से सेवाभाव के रूप में कार्य करने के लिए कहा है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह व अन्य चिकित्सक मौजूद थे।