Holi Special Train: होली के बाद चलेगी प्रयागराज-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन, ट्रेन शेड्यूल यहां देखें
आनंद विहार से प्रयागराज जंक्शन के बीच होली स्पेशल ट्रेन 20 मार्च को प्रयागराज जंक्शन से रात नौ बजे चलेगी और सुबह सात बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 21 मार्च को सुबह 850 बजे वहां से प्रस्थान करेगी और शाम 645 बजे जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में 20 कोच होंगे।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। होली का त्योहार नजदीक है। तैयारियां शुरू हो गई। परदेशियों की वापसी का इंतजार हो रहा है। रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेन की घोषणाएं हो रही हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से परदेशियों के घर आने की राह आसान की जा रही है। दरअसल होली के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग घर आ रहे हैं। खासकर दिल्ली, मुंबई के रूट से लाखों लोग घर लौटते हैं। यहां त्यौहार मनाने के बाद उन्हें वापस जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए भी रेलवे ने तैयारी की है। वापसी के लिए एक ट्रेन की घोषणा की गई है, जो यात्रियों को विशेष सुविधा देगी।
प्रयागराज-आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन 20 मार्च को, 21 को होगी वापसी
रेलवे ने प्रयागराज से आनंद विहार के लिए एक विशेष ट्रेन की घोषणा की है। यह ट्रेन होली त्योहार के समाप्त होने के बाद चलेगी। यह ट्रेन विशेष तौर पर उनके लिए होगी, जो त्योहार मनाने के बाद काम पर वापस लौटेंगे। दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए 20 मार्च को पहले ट्रेन मिलेगी। जबकि 21 मार्च को आनंद बिहार से यही ट्रेन वापस प्रयागराज तक आएगी।
जानें, ट्रेन की टाइमिंग
होली स्पेशल के नाम से चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से प्रयागराज जंक्शन के बीच चलेगी। 01907/01908 प्रयागराज-आनंद विहार पूर्ण आरक्षित सुपरफास्ट होली विशेष एक्सप्रेस 20 मार्च को जंक्शन से रात नौ बजे चलेगी, सुबह सात बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 21 मार्च को सुबह 8:50 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6:45 बजे जंक्शन पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन में 20 कोच होंगे
01907/01908 प्रयागराज-आनंद विहार पूर्ण आरक्षित सुपरफास्ट होली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन में 20 कोच होंगे। इसमें एसी थ्री के 13 कोच लगाए गए हैं। एसी टू, एसएलआर और इकोनामी कोच के दो-दो कोच भी इस ट्रेन में होंगे। इसके अलावा एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक कोच में इस ट्रेन में जोड़ा गया है।