Prayagraj Weather Update: सुबह मौसम है सुहावना, दोपहर में बढ़ रही गर्मी, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार एचआर सिद्दीकी ने बताया कि सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ों बार बर्फबारी थम जाने के कारण अब सर्द हवाओं में कमी आएगी। आने वाले दिन गर्म होते जाएंगे। माह के तीसरे सप्ताह में बारिश के भी आसार हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रयागराज का मौसम सुबह और रात में सुहावना हो गया है। दोपहर में गर्मी भी है। ठंड अपने अंतिम दौर में है। इस बदलाव के साथ ही दिन गर्म दिनों की ओर जा रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में हुई बूंदाबांदी से उम्मीद थी कि ठंड में दोबारा वापसी होगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। मौसम विभाग की अनुसार फरवरी के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
आने वाले दिन अब गर्म होते रहेंगी।
प्रयागराज के तापमान पर डालें एक नजर
सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं। प्रयागराज की अधिकतम आर्द्रता 73 और न्यूनतम 58 मापी गई।
मौसम विज्ञानी ने बताया जनपद का हाल
समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार एचआर सिद्दीकी ने बताया कि सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ों बार बर्फबारी थम जाने के कारण अब सर्द हवाओं में कमी आएगी। आने वाले दिन गर्म होते जाएंगे। माह के तीसरे सप्ताह में बारिश के भी आसार हैं। एक बार फिर बादलों की वापसी हो सकती है।