Move to Jagran APP

Prayagraj Weather Update: जनपद में तेजी से बढ़ रही गर्मी, जानें-क्‍या कहते हैं मौसम विज्ञानी

Prayagraj Weather Update वैसे तो गर्मी तेजी से बढ़ रही है। वहीं शनिवार की सुबह ठंड भी रही। वातावरण में हल्‍का कोहरा भी छाया रहा। हालांकि सूर्य की किरणें निकलने के बाद गर्मी भी बढ़ने लगी। इन दिनों दोपहर में मौसम अधिक तल्‍ख होने लगा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 11:53 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: जनपद में तेजी से बढ़ रही गर्मी, जानें-क्‍या कहते हैं मौसम विज्ञानी
प्रयागराज में गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। आगामी दिनों में और तल्‍ख होगी।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में गर्मी बढ़ रही है। दिन-प्रतिदिन मौसम अब गर्म दिनों की ओर जा रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में हुई बूंदाबांदी से उम्मीद थी कि ठंड में दोबारा वापसी होगी, मगर ऐसा नहीं हुआ।  मौसम विभाग की अनुसार फरवरी के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिन अब गर्म होते रहेंगे। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थम जाने के कारण ठंड खात्मे की ओर रहेगी। 

loksabha election banner

आज सुबह हल्‍का कोहरा थी छाया रहा

वैसे तो गर्मी तेजी से बढ़ रही है। वहीं शनिवार की सुबह ठंड भी रही। वातावरण में हल्‍का कोहरा भी छाया रहा। हालांकि सूर्य की किरणें निकलने के बाद गर्मी भी बढ़ने लगी। इन दिनों दोपहर में मौसम अधिक तल्‍ख होने लगा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 12.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस जाने के आसार हैं। अधिकतम आर्द्रता 89 और न्यूनतम आर्द्रता 53 मापी गई। आज बादलों के बीच सूरज की आवाजाही देखने को मिलेगी। 

मौसम विज्ञानी ने यह कहा

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ों बार बर्फबारी थम जाने के कारण अब सर्द हवाओं में कमी आएगी।आने वाले दिनों में दिन गर्म होता जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.