प्रतापगढ़ के फौजी का चीन सीमा पर निधन, खबर सोमवार सुबह घर आई तो छा गया मातम
सोमवार भोर में उनकी हार्ट अटैक से मौत की सूचना उनका बेटे उद्देश्य प्रताप सिंह ने दी। खबर फैली तो घर पर रिश्तेदारों और करीबियोंं का मजमा लग गया। सब फौजी जवान की आकस्मिक मौत से गम में डूबे थे। सुधाकर के दो बेटे तथा एक बेटी है।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के गोडे गांव निवासी सुधाकर सिंह पुत्र (44) स्व. समर बहादुर सिंह आर्मी में सूबेदार के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी असम में भारत-चीन सीमा पर थी। दिल का दौरा पड़ने से उनके निधन की खबर घर पहुंची तो मातम छा गया है।
सुबह मिली परिवार के लोगों को यह दुखद खबर
सोमवार भोर में उनकी हार्ट अटैक से मौत की सूचना उनका बेटे उद्देश्य प्रताप सिंह ने दी। खबर फैली तो घर पर गांव वालों के साथ ही रिश्तेदारों और करीबियोंं का मजमा लग गया। सब फौजी जवान की आकस्मिक मौत से गम में डूबे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि सुधाकर के दो बेटे तथा एक बेटी है। इन दिनोंं उनकी पत्नी कुमकुम सिंह उनका बड़ा पुत्र उद्देश्य प्रताप तथा छोटा बेटा मानस सिंह भी अपने पिता के साथ ही असम में थे। जबकी बेटी खुशी सिंह अपने चाचा -चाची तथा दादी के साथ गोडे गांव में थी। अब उनका पार्थिव शरीर गांव लाए जाने का इंतजार है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को शव यहां लाया जा सकेगा।