Move to Jagran APP

घर में अकेली थी महिला तभी धमकी देकर की युवक ने दरिंदगी, Pratapgarh पुलिस ने पांचवे दिन किया गिरफ्तार

अंतू थाना क्षेत्र की 37 वर्षीय विवाहिता से पांच दिन पहले गांव के एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित गोविंद विश्वकर्मा पुत्र ओमकार विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपित गोविंद घर से फरार चल रहा था।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 05:40 PM (IST)
घर में अकेली थी महिला तभी धमकी देकर की युवक ने दरिंदगी, Pratapgarh पुलिस ने पांचवे दिन किया  गिरफ्तार
एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रयागराज, जेएनएन।  प्रतापगढ़ जनपद के अंतू थाना क्षेत्र गौराडांण के पास एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। गुरुवार देर रात अंतू पुलिस ने उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया था।

loksabha election banner

पांच दिन पहले घटना के बाद लिखा गया था  केस

अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की 37 वर्षीय विवाहिता से पांच दिन पहले गांव के एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित गोविंद विश्वकर्मा पुत्र ओमकार विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। एफआइआर लिखे जाने के बाद से ही आरोपित गोविंद घर से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार की रात आरोपित को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया था। एसओ प्रवीण कुशवाहा ने बताया है कि आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उत्पीड़न करने पर पति के खिलाफ लिखाया केस

दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न करने के मामले में लालगंज कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना के पूरे दासी परानीपुर की सरिता पुत्री श्यामलाल पटेल का विवाह लालगंज कोतवाली के चकिया लोहंगपुर निवासी विजय बहादुर पटेल के साथ हुआ है। सरिता का आरोप है कि उसके पति ने दहेज में पांच लाख रूपये नकद और एक चार पहिया वाहन की मांग करते हुए उसके साथ अक्सर आए दिन मारपीट करता था। इसी बीच आरोपित पति ने पत्नी को धोखे में रखकर दूसरा विवाह भी कर लिया। सरिता ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर शुक्रवार को आरोपित पति के खिलाफ केस लिखा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.