Move to Jagran APP

आजाद भारत में अब न्याय को संवैधानिक दर्जा मिलना चाहिए : प्रमोद

संयुक्‍त अधिवक्‍ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने न्‍याय को संवैधानिक दर्जा मिलने की जरूरत बताई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 05:11 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 05:11 PM (IST)
आजाद भारत में अब न्याय को संवैधानिक दर्जा मिलना चाहिए : प्रमोद
आजाद भारत में अब न्याय को संवैधानिक दर्जा मिलना चाहिए : प्रमोद

प्रयागराज : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने प्रतापगढ़ में कहा कि आजाद भारत में अब न्याय को संवैधानिक अधिकार का दर्जा मिलना चाहिए। जरूरतमंद को न्याय मिले, यही बार व बेंच का न्याय के प्रति मिशन है।

prime article banner

 तहसील लालगंज में आयोजित संयुक्त अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में वह बोल रहे थे। उन्होंने तहसील तथा दीवानी न्यायालय को हर संसाधन से सुसज्जित करने की बात कही, एक अधिवक्ता शेड, वॉटरकूलर व पुस्तकालय के लिए विधिक किताबें मुहैया कराने की घोषणा की। कार्यक्रम आरंभ होने से पहले कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व अतिथियों ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ सदस्य बीके श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास मिश्र व उनकी कार्यकारिणी वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र ङ्क्षसह, उपाध्यक्ष राजेश सरोज, महामंत्री आशीष तिवारी, कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, सहमंत्री शशिकांत मिश्र, आय-व्यय निरीक्षक विनोद मौर्या तथा प्रचार मंत्री शिवेंद्र तिवारी एवं अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई।

मान और सम्मान का संकल्प लिया

अध्यक्ष विकास मिश्र ने अधिवक्ताओं के मान सम्मान का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि एडीएम मनोज कुमार, सिविल जज विनीत यादव व एसडीएम दिनेश मिश्र रहे। सिविल जज विनीत यादव, बार काउंसिल के सदस्य प्रदीप ङ्क्षसह, हाईकोर्ट लखनऊ अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंदमणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश ङ्क्षसह ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता बार काउन्सिल के पूर्व चेयरमैन बीके श्रीवास्तव व संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। आभार महामंत्री आशीष तिवारी ने जताया। संयोजन अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्र, संजीत तिवारी तथा प्रधान संघ के पूर्व महामंत्री आदर्श मिश्र ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK