Move to Jagran APP

Petrol-Diesel Price Hike : सपाइयों ने घोड़ा गाड़ी खींचकर किया विरोध, आप कार्यकर्ताओं ने भी जताया आक्रोश Prayagraj News

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का विरोध जारी है। सपा कार्यकर्ताओं ने घोड़ा गाड़ी चलाकर विरोध जताया तो आप कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर गुस्सा प्रकट किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 06:16 PM (IST)
Petrol-Diesel Price Hike : सपाइयों ने घोड़ा गाड़ी खींचकर किया विरोध, आप कार्यकर्ताओं ने भी जताया आक्रोश Prayagraj News
Petrol-Diesel Price Hike : सपाइयों ने घोड़ा गाड़ी खींचकर किया विरोध, आप कार्यकर्ताओं ने भी जताया आक्रोश Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में विरोधी राजनीतिक पार्टियां मुखर हो गई हैं। इन दिनों इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने घोड़ा गाड़ी चलाकर विरोध जताया तो आप कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर गुस्सा प्रकट किया।

loksabha election banner

छात्र नेताओं ने भी जताया आक्रोश

उधर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने भी अपना आक्रोश जताया। अविनाश विद्यार्थी की अगुवाई में साइकिल से कार खींचकर आक्रोश जताया। इस दौरान चेतावनी दी कि सरकार बढ़े दामों को वापस नहीं लेगी तो सड़क से सदन तक विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्त ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का बेसिक रवैया जनविरोधी है।

समाजवादी छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले, सदन तक लड़ाई लड़ेंगे

समाजवादी छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। इविवि छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने कहा कि भाजपा का फांसीवादी चेहरा उस समय बेनकाब हो गया, जब पूरी दुनिया में क्रूड आयल का दाम घट रहा है। इस दौरान जिया रिजवी, अरविंद सरोज, विजयकांत विपिन, सलमान इलाहाबादी, मसूद अंसारी, आयुष प्रियदर्शी, विवेक यादव, सलमान कटरा, श्रीकांत, हरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, रोहित पाल आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेसियों ने केंद्र के खिलाफ नारे लगाए

दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला-शहर के संयुक्त कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहे स्थित नेहरू प्रतिमा के निकट केंद्र के खिलाफ नारे लगाए। जिला प्रभारी सुशील पासी की अगुवाई में कहा, भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। शहर अध्यक्ष नफीस अनवर और गंगापार जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। नेता सदन मुकुंद तिवारी और पीसीसी सदस्य संजय तिवारी ने कहा, जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। इस दौरान सुधाकर तिवारी, विनय दुबे, सुरेश यादव, फुजैल हाशमी, किशोर वाष्र्णेय, हसीब अहमद, अनिल पांडेय, अन्नू शुक्ल, अखिलेश यादव, अशफाक अहमद, आरके गौतम, सत्या पांडेय, श्रीशचंद्र दुबे, सुशील तिवारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.