Move to Jagran APP

प्रतापगढ़ में प्रत्याशी को गोली मारने में निवर्तमान प्रधान गिरफ्तार, 2015 में भी हत्‍या के मामले में जमानत के बाद ली थी शपथ

आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने वरुण के घर पर चढ़कर पथराव किया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई थी। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने फोर्स के साथ हमलावरों के घर दबिश दी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 04:49 PM (IST)
प्रतापगढ़ में प्रत्याशी को गोली मारने में निवर्तमान प्रधान गिरफ्तार, 2015 में भी हत्‍या के मामले में जमानत के बाद ली थी शपथ
प्रधान पद के प्रत्‍याशी पर जानलेवा हमले के आरोपित निवर्तमान प्रधान को पुलिस ने पकड़ लिया है।

loksabha election banner

प्रयागराज, जेएनएन।  यूपी के प्रतापगढ़ जिले में पंचायत चुनाव के बाद भी खूनी खेल थम नहीं रहा है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हदिराही गांव में शुक्रवार की रात प्रधान पद के प्रत्याशी को गोली मारने की घटना में पुलिस ने आरोपित निवर्तमान प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में निवर्तमान प्रधान सहित सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, घायल प्रधान प्रत्याशी का प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह था मामला

हदिराही गांव निवासी वरुण कुमार तिवारी (38) पुत्र स्वर्गीय भगौती प्रसाद तिवारी इस बार प्रधान का चुनाव लड़े हैं। वह शुक्रवार की रात करीब 9:15 बजे अपने ट्यूबबेल से घर आ रहे थे। रास्ते में एक दुकान के पास घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वरुण के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुटे तो हमलावर उन्हें गोली मारकर भाग निकले। गोली उनके कूल्हे में लगी। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने वरुण के घर पर चढ़कर पथराव किया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई थी। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने फोर्स के साथ हमलावरों के घर दबिश दी।

सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

उधर, घायल वरुण को स्वजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। वहां उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  इस बीच घटना में वरुण के बड़े भाई कृष्ण कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने निवर्तमान प्रधान नन्हेलाल वर्मा उसके बेटे नीतेंद्र कुमार, अजीत व महेंद्र, लक्ष्मण वर्मा, संगम, रिंकू पुत्र श्रीराम और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने निवर्तमान प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्‍य आरोपितों की तलाश में दबिश

उधर, घटना से गांव में दहशत का माहौल है। घायल वरुण के घर फोर्स तैना है। झ्स बारे में कोतवाल रणधीर सिंह भदौरिया ने बताया कि घायल वरुण के भाई की तहरीर पर निवर्तमान प्रधान समेत सात नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। निवर्तमान प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अन्य आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

जख्‍मी वरुण का प्रयागराज के अस्‍पताल में चल रहा इलाज

गोली लगने से घायल वरूण का इलाज प्रयागराज के एक नर्सिग होम में चल रहा है। शनिवार को सुबह जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट कोविड पाजीटिव आ गई। इससे अस्पताल में खलबली मच गई। वहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। फिर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब स्वजनों ने राहत की सांस ली।

पिछले चुनाव की थी हत्या

वर्ष 2015 में प्रधान के चुनाव के बाद ओरी का पुरवा (सगरा सुंदरपुर) निवासी करीम की हत्या हुई थी। उस घटना में निवर्तमान प्रधान नन्हेलाल व रिंकू हत्यारोपित है। जमानत पर रिहा होने के बाद नन्हेलाल ने प्रधान पद की शपथ ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.