Move to Jagran APP

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया Prayagraj News

घुमाने के के दौरान ही फेसबुक दोस्‍त किशोरी को बक्शी बांध पर ले गया। वह दोनों वहीं बैठे थे। इसी बीच राहुल के कुछ दोस्त भी वहां आ गए और सभी ने किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 02:10 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 02:10 PM (IST)
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया Prayagraj News
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। शहर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बक्शी बांध पर एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पिछले दिनों हुई थी। पीडि़ता की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किया। इसके बाद मुख्‍य आरोपित के साथ ही उसके चार साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

बांदा की रहने वाली किशोरी घर से भाग आई थी

घटना गुरुवार की रात की है। पीडि़त किशोरी बांदा जिले की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की दोस्ती फेसबुक पर प्रयागराज के कर्नलगंज के रहने वाले राहुल यादव से हुई थी। उन दोनों के बीच फोन पर भी बातचीत होती थी। इसी बीच किशोरी का अपने घरवालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो वह बिना परिवार वालों को बताए घर से निकल गई।

बक्शी बांध पर राहुल व उसके दोस्‍तों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया

घर से निकलने के बाद किशोरी प्रयागराज आ गई। यहां राहुल से उसकी मुलाकात हुई। फिर राहुल उसे अपने साथ घुमाने के लिए संगम की तरफ ले गया। राहुल ने उसे कई जगह घुमाया-फिराया। आरोप है कि घुमाने के के दौरान ही राहुल किशोरी को बक्शी बांध पर ले गया। वह दोनों वहीं बैठे थे। इसी बीच राहुल के कुछ दोस्त भी वहां आ गए।

आरोपितों ने किशोरी को धमकाया भी था

किशोरी का आरोप है कि राहुल और उसके दोस्‍तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपितों ने किशोरी को धमकाया भी। कहा कि अगर उसने शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। किशोरी किसी तरह वहां से बचकर निकली और पुलिस को फोन किया।

बोले, इंस्‍पेक्‍टर कर्नलगंज

खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद किशोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कर्नलगंज अरुण त्यागी का कहना है कि सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया कि आरोपितों में राहुल यादव और उसके साथी दिव्यांशु, हिमांशु, विकास और अमित हैं।

..........

बारजा गिरने से दो लोग जख्मी

प्रयागराज : मु_ीगंज में एक मकान का बारजा गिरने से सुरेश गुप्ता और मुन्नू जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मु_ीगंज में सुरेश का पुराना मकान है। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को अचानक मकान का बारजा गिर गया। जिससे मकान में रहने वाले दो लोग जख्मी हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.