Move to Jagran APP

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को आ सकते हैं प्रयागराज

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की संभावित सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलके में सक्रियता बढ़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं से जुड़ी कई योजनाओं के प्रदेश भर के लाभार्थियों को इस कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है। 75 जिलों की करीब डेढ़ लाख महिलाएं इसमें आएंगी।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 07:46 AM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को आ सकते हैं प्रयागराज
प्रदेश की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कार्यक्रम जिसमें शामिल होंगे पीएम और सीएम

प्रयागराज, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को प्रयागराज आ सकते हैं। उनके आगमन और इस बड़े कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पीएम और सीएम यहां पर कई योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे और कुछ सौगात भी दे सकते हैं। यह कार्यक्रम परेड मैदान में संभावित है। अगले दो-तीन दिन में परेड मैदान पर तैयारी जोर पकड़ लेगी।

loksabha election banner

75 जिलों की डेढ़ लाख महिलाएं शामिल होंगी इस कार्यक्रम में

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की संभावित सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलके में सक्रियता बढ़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं से जुड़ी कई योजनाओं के प्रदेश भर के लाभार्थियों को इस कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है। 75 जिलों की करीब डेढ़ लाख महिलाएं इसमें आएंगी। उनको यहां तक लाने के लिए सरकारी स्तर पर इंतजाम शुरू हो गए हैं। महिलाओं को बसों से यहां तक लाया जाएगा। इसमें प्रदेश भर की रोडवेज बसों को लगाया जाएगा। दरअसल प्रदेश भर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शौचालयों में केयर टेकर का काम दिया गया। हजारों महिलाओं को बीसी सखी बनाया गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार तैयार करने का प्लांट लगवाया गया।

पीएम के कार्यक्रम में सुनाई जाएगी आत्मनिर्भर महिलाओं की कहानी

इस तरह प्रदेश भर की हजारों महिलाओं को अलग अलग योजनाओं से जोड़कर उनको आत्मनिर्भर बनाया गया है। पीएम के कार्यक्रम में आत्मनिर्भर महिलाओं की कहानी भी सुनाई जाएगी। साथ ही कन्या सुमंगला योजना व महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी प्रधानमंत्री कुछ घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल अब तक प्रोटोकोल नहीं आया है। फिर भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए अफसरों ने परेड ग्राउंड का मुआयना कर लिया है। अगले एक-दो दिनों में परेड ग्राउंड में टेंट लगाने का काम भी शुरू हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.