PM Kisan Samman Nidhi : 5.50 लाख किसानों के खाते में भेजा जाएगा दो हजार रुपये Prayagraj News
PM Kisan Samman Nidhi इस योजना के तहत प्रयागराज के भी किसानों को तीन किश्तों में छह हजार रुपये दिए जाने हैं। यह योजना फरवरी 2019 में शुरू हुई थी।
प्रयागराज, जेएनएन। पिछले साल शुरू हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठीं किस्त किसानों के खाते में जाएगी। इस बार साढ़े पांच लाख किसानों के खाते में इसे भेजा जाएगा। इसके लिए कोई आयोजन नहीं होगा, बल्कि केंद्र सरकार से ओर से किसानों के खाते में दो-दो हजार की धनराशि भेज दी जाएगी।
योजना फरवरी 2019 में शुरू हुई थी
इस योजना के तहत किसानों को तीन किश्तों में छह हजार रुपये दिए जाने हैं। यह योजना फरवरी 2019 में शुरू हुई थी। शुरुआत मेें जिले के 231331 किसानों को दो-दो हजार रुपये मिला था। इन किसानों के लिए अब यह मिलने वाली छठीं किश्त होगी। इनके अलावा अन्य तमाम किसान बाद में जोड़े गए हैं। इसलिए अन्य किसानों में किसी की दूसरी, तीसरी, चौथी या पांचवीं किश्त होगी। जो किसान अभी हाल में अपना रजिस्ट्रेशन कराए हैं। उनकी यह पहली किश्त होगी।
26 हजार किसानों के खातों में गड़बड़ी
उप निदेशक कृषि विनोद कुमार ने बताया कि 26 हजार किसानों खाते में गड़बड़ी है। किसी के रजिस्ट्रेशन में बेटे का किसी में पत्नी का नाम लिखा है। लेकिन पैसा केवल किसान को मिलना है। इसलिए इन सभी के आधार कार्ड के आधार पर एक पखवाड़े बाद पैसा भेजा जाएगा।
कब-कब मिली धनराशि
- पहली किस्त - फरवरी 2019
- दूसरी किस्त - 02 अप्रैल 2019
- तीसरी किस्त - अगस्त 2019
- चौथी किस्त - जनवरी 2020
- 5वीं किस्त - 01 अप्रैल 2020
- छठीं किस्त - 09 अगस्त 2020