Move to Jagran APP

Phalguni Festival: गीत-संगीत से साथ लायंस क्लब इलाहाबाद संगम ने किया फाल्गुन माह का स्वागत

Phalguni Festival लायंस क्लब इलाहाबाद संगम के अध्य्क्ष लायन शरद की ओर से फाल्‍गुनी महोत्‍सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व अद्यक्षों का सम्मान भी किया गया। सभी ने डीजे की धुन पर खूब धमाल मचाया। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दीं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 11:47 AM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 11:47 AM (IST)
Phalguni Festival: गीत-संगीत से साथ लायंस क्लब इलाहाबाद संगम ने किया फाल्गुन माह का स्वागत
लायंस क्लब इलाहाबाद संगम ने फाल्‍गुन माह का स्‍वागत रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया।

प्रयागराज, जेएनएन। लायंस क्लब इलाहाबाद संगम की ओर से होली और फाल्गुन माह के आगमन पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ। फाल्‍गुनी महोत्‍सव की सतरंगी प्रस्‍तुति की गई। शहर के एक होटल मे बड़े ही धूमधाम से कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। मुख्य आकर्षण सभी जोड़ों की वेश भूषा रही। प्रत्येक जोड़े को एक ही रंग में नजर आए। इनमें से सबसे सुंदर दो जोड़ियों को पुरस्कार भी दिया गया। 

loksabha election banner

फाल्‍गुनी महोत्‍सव में बच्चों के साथ हर आयु वर्ग के लोगों ने नृत्‍य की मनमोहक प्रस्तुतियों की। उन्‍होंने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न गेम्स के साथ ही कुछ सरप्राइज गिफ्ट्स भी दिए गए। लायंस क्लब इलाहाबाद संगम के अध्य्क्ष लायन शरद की ओर से पूर्व अद्यक्षो का सम्मान भी किया गया। सभी ने डीजे की धुन पर खूब धमाल मचाया। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दीं। 

कार्यक्रम में लायन कुंवर सर, लाला भैया, कैबिनेट पीआरओ लायन ऋषि सेठी, क्लब सचिव लायन संजय, क्लब कोषड्यक्ष लायन मनोज , लायन विशाल, लायन सौरभ, आदर्श, रीजन लायन अनुपम, लायन महेश, सुशील, राजीव, नामदेव, संदीप इत्यादि ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन लीन लकी व लायन इरा सेठी ने किया। 

वहीं एक अन्य कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद नव्या की ओर से होली के उपलक्ष में डिस्को पार्टी मनाई गई। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में गीत संगीत के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कोरोना काल में अरसे समय के बाद संस्था के सदस्यों ने जोश एवं उत्साह के साथ पार्टी का लुत्फ उठाया। रंगारंग प्रस्तुति के सदस्यों ने कार्यक्रम में खूब समां बांधा। अध्यक्ष पूजा गुप्ता और सचिव दिव्या सिंह की देखरेख में कोषाध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल आईएसओ सूरज त्रिवेदी गायत्री गुलाटी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.