Move to Jagran APP

Subhash Chandra Bose Jayanti 2021: प्रयागराज में नेता जी को याद कर लोगों ने किया नमन

नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जन्मतिथि शनिवार को है। पूर्व संध्या पर शहर में कई आयोजन कर उन्हें नमन किया गया। 125 वीं जन्मतिथि पर प्रयागराज के लोग भी उन्हें यादकर नमन कर रहे हैं। प्रयागराज से जुड़ी उनकी यादों पर लोग चर्चा करते मिले।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 08:51 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 08:51 PM (IST)
Subhash Chandra Bose Jayanti 2021: प्रयागराज में नेता जी को याद कर लोगों ने किया नमन
125 वीं जन्मतिथि पर प्रयागराज के लोग भी उन्हें यादकर नमन कर रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जन्मतिथि शनिवार को है। पूर्व संध्या पर शहर में कई आयोजन कर उन्हें नमन किया गया। 125 वीं जन्मतिथि पर प्रयागराज के लोग भी उन्हें यादकर नमन कर रहे हैं। प्रयागराज से जुड़ी उनकी यादों पर लोग चर्चा करते मिले। शहर में नेता जी के आगमन के प्रसंग भी लोग पढ़ रहे हैं।

loksabha election banner

ठाकुर रोशन सिंह को भी नमन किया गया

जन्मतिथि की पूर्व संध्या पर अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क मुट्ठीगंज में कार्यक्रम आयोजित कर आजादी के नायक को याद किया। इस दौरान अमर शहीद क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह को भी नमन किया गया। इस मौके पर राजेश केसरवानी, अभिलाष केसरवानी, कमला सिंह, तारा, कल्पना केसरवानी, शालिनी आर्या, मनोज मिश्रा, किशोरी लाल जायसवाल आदि मौजूद रहे। भाजयुमो की तरफ से भी परेड मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर नेता जी को याद किया गया। अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति के महामंत्री सरजीत सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित लोको कॉलोनी में शनिवार को नेता जी की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री आज नेता जी की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस बार नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जन्मतिथि पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी। शहर में भी कई आयोजन होंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने यमुना पट्टी मंडल की बैठक में बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शहर में रहेंगे। 12:30 बजे सिविललाइंस स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों को संबोधित करेंगे। दिन में एक बजे अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में वासुदेवानंद सरस्वती महाराज व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की उपस्थिति में श्री राम मंदिर के लिए उप मुख्यमंत्री केशव भी निधि अर्पित करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.