प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर जल्द ही दिखेगा बदलाव, यात्री सुविधाएं अब और भी बेहतर होंगी
मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने व्यासनगर-जफराबाद-जंघई-प्रयागराज संगम रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। इस दौरान बताया कि प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाएं बढ़ाने को कहा। अब यहां पर रेल यात्रियाें की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्था होगी।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज में गंगा, यमुना के संगम तट के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है प्रयागराज संगम। इस स्टेशन पर यात्रियों के लिए अब और भी बेहतर सुविधाएं होंगी। यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने निर्देशित किया। वह विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए प्रयागराज संगम पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को परखा। यात्री सुविधाओं के तहत होने वाले बदलाव की समीक्षा की। साफ सफाई व्यवस्था बेहतर होने पर उन्होंने स्टेशन कर्मियों को बधाई दी।
मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल पर संरक्षित तथा सुरक्षित रेल परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं सहित अन्य कार्यों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ व्यासनगर-जफराबाद-जंघई-प्रयागराज संगम रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। इस रेलखंड पर स्थित व्यासनगर, काशी, शिवपुर, बाबतपुर, खालिसपुर, सई नदी पुल, ज़फराबाद, मड़ियाहूं, जंघई स्टेशनो पर पहुंचकर संरक्षा तथा रेल संचालन से जुड़े कार्यालयों एवं स्थलों उन्होंने देखा वह पूछताछ करते हुए जानकारी हासिल की। निरीक्षण रात तक फूलपुर, प्रयागराज संगम एवं वाराणसी स्टेशनों पर जारी रहा।
कर्मचारियों से किया संवाद, नियमबद्ध रहने को प्रेरित किया
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने सभी आवश्यक अभिलेख व दस्तावेजों को भी देखा। उन्होंने समपार फाटकों रेल ट्रैकों किस सुरक्षा से जुड़े प्रश्न कर्मचारियों से किए। कर्मचारियों से संवाद के बाद उन्हें अनुशासित एवं नियमबद्ध कार्य करने के लिए प्रेरित कियाI
संरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
मंडल रेल प्रबंधक ने अपने इस निरीक्षण के दौरान संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों की वैधता एवं दक्षता, संरक्षा संबंधी उपकरणों की उपलब्धता एवं रखरखाव की व्यवस्था को परखा। सई नदी के पुल पर रेल ट्रैक की संरक्षा, पैनल रूम, स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की। सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया।
यात्रियों से पूछी सुविधा मिलती है या नहीं
मंडल रेल प्रबंधक ने बाबतपुर में यात्रियों से बातचीत करते हुए उनसे पूछा कि रेलवे उन्हें समुचित सुविधाएं दे पा रहा है या नहीं। उन्होंने मिल रही सुविधाओं से संतुष्ट हुआ नाराजगी पर भी सवाल किया। इस दौरान कुछ यात्रियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराएं जिसे तत्काल प्रभाव से निस्तारित करने का उन्होंने निर्देश दिया।
क्या दे गए निर्देश
मंडल रेल प्रबंधक ने अपने निरीक्षण के दौरान कई अहम निर्देश दिए। इसमें रेलपथों की स्वच्छता, रेलपथों के निकट अतिक्रमण हटाने के प्रयास करने का सुझाव दिया। ट्रैकों का नियमित रूप से सघन निरीक्षण करने व उनके रखरखाव को सर्वोपरि रखने को कहा। रेल पथों की निगरानी के लिए नियमित रूप से गश्त करने, सिग्नल प्रणाली के सुचारू रूप से कार्य कर रही है या नहीं इसका नियमित निरीक्षण और रिपोर्ट बनाने को कहा। निरीक्षण के दौरान सभी शाखा अध्यक्ष व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।