Move to Jagran APP

Panchayat Poll 2021: प्रयागराज में भाजपा ने कमर कसी, शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ाई गतिविधि

प्रयागराज में भाजपा के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह आए थे। इस दौरान उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाएं।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 01:02 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 01:02 PM (IST)
Panchayat Poll 2021: प्रयागराज में भाजपा ने कमर कसी, शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ाई गतिविधि
पंचायत पोल के लिए प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी की है।

प्रयागराज, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भूमिका निभाए, इसी मूलमंत्र पर गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी जनता के बीच जा रहे हैं और लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। यह बातें भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने पीपल गांव में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक गांव में विकास की रोशनी ले जाएगी।

loksabha election banner


भाजपा के जिलाध्यक्ष ने भगवतपुर ब्लाक के चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं से कहा कि जिला पंचायत का चुनाव तय करता है कि के निचले स्तर का विकास किनके हाथों जायेगा। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि गंभीरता से पंचायत चुनाव को लें। इस दौरान रमेश पासी, राजेश सिंह, राम लोचन साहू, राजेश केसरवानी, राजू पाठक, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स देकर गए भाजपा के सह संगठन महामंत्री
शुक्रवार को प्रयागराज में भाजपा के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह आए थे। इस दौरान उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाएं। उनके समाधान के लिए भी प्रयास करें। इसमें जरूरत हो तो उच्च पदाधिकारियों की भी मदद लें। प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयास करें कि जन सामान्य की कठिनाई को हल करें। साथ ही सरकार के कार्यों को भी रचनात्मक ढंग से सभी के सामने रखा जाए। ऐसा कर के ही विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को हम खत्म कर सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.