Move to Jagran APP

Panchayat Poll 2021: आप के प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत बोले- विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा पंचायत चुनाव

Panchayat Poll 2021 आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी जन समस्याओं काे मुद्दा बनाएगी। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे इस बारे में लोगों को बताया जाएगा।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 08:20 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 08:20 AM (IST)
Panchayat Poll 2021: आप के प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत बोले- विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा पंचायत चुनाव
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत सिंह का प्रयागराज दौरा हुआ।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव है। इसमें पार्टी पूरे दमखम के साथ और पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। यह चुनाव विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा। पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे और जीतेंगे भी। यह दावा है आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया है। जनता सब कुछ जान चुकी है और अब वह आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

loksabha election banner

जन समस्याओं का निस्तारण ही मुख्य उद्देश्य

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी जन समस्याओं काे मुद्दा बनाएगी। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे, इस बारे में लोगों को बताया जाएगा। दिल्ली के विकास मॉडल को हर व्यक्ति को बताते हुए समझाया जाएगा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वहां की जनता के लिए क्या-क्या किया है। मुफ्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की व्यवस्था की है। यही मॉडल उप्र में ही भी चुनाव जीतने के बाद लागू किया जाएगा।

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव में मिली है जीत

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत के चुनाव में जितने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, उसमें से आधे से ज्यादा उम्मीदवार जीते हैं। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई है कि उत्तर प्रदेश के होने वाले पंचायत चुनाव में भी ऐसा ही होगा। पार्टी के प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीत दर्ज कर नंबर वन की शक्ल में सामने आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.