मॉíनंग वॉक को निकले पेंटर की दुर्घटना में मौत
थाना क्षेत्र के अब्दालपुर गांव के सामने गुरुवार सुबह मॉíनंग वॉक को निकले एक पेंटर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुबह होने के चलते जब तक आसपास के लोग उसके पास पहुंचते उसकी हालत खराब होने लगी थी।
सोरांव : थाना क्षेत्र के अब्दालपुर गांव के सामने गुरुवार सुबह मॉíनंग वॉक को निकले एक पेंटर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुबह होने के चलते जब तक आसपास के लोग उसके पास पहुंचते उसकी हालत खराब होने लगी थी। लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिवार के लोगों को देते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर रोते-बिलखते पहुंचे स्वजन उसे लेकर शहर के अस्पताल भागे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
सोरांव थाने के सरायबाजू गांव निवासी रामधन पाल (55) पुत्र शिवनाथ पाल पेंटर का काम कर परिवार का जीवन यापन करते थे। रोज की तरह गुरुवार सुबह वह घर से मॉíनंग वॉक के लिए निकले थे। जैसे ही वह प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर स्थित अब्दालपुर गांव के सामने पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उसके स्वजनों को दी। मौके पर पहुंचे स्वजन पुलिस के सहयोग से उसे एसआरएन हास्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। रामधन पांच भाइयों मे सबसे छोटे थे। स्वजनों ने मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हाईवे पर टहलना होता जा रहा खतरनाक
सोरांव : हाईवे बनने के बाद से ज्यादातर लोगों ने किनारे की पटरी पर टहलना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन सुबह लोगों को हाईवे पर टहलते देखा जाता है। पिछले एक पखवारे में मॉíनंग वॉक के लिए हाईवे पर निकले दो लोगों की मौत हो चुकी है। सुबह के समय ट्रक व लोडर वाहन तेजी से फर्राटा भरते हैं और अनियंत्रित होने पर सड़क के किनारे के लोगों को टक्कर मार कर चले जाते हैं।