Move to Jagran APP

किसानों के लिए राहत की खबर, प्रयागराज में 19 हजार टन बढ़ाया गया धान खरीद का लक्ष्य

जिला विपणन अधिकारी विपिन कुमार राय ने बताया कि प्रयागराज में धान खरीद का लक्ष्य बढऩे से किसानों को धान बेचने में परेशानी नहीं होगी। लगभग दस हजार से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सकता है। अब तक जिले में 89384 टन धान की खरीद की जा चुकी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 24 Dec 2021 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 24 Dec 2021 05:16 PM (IST)
किसानों के लिए राहत की खबर, प्रयागराज में 19 हजार टन बढ़ाया गया धान खरीद का लक्ष्य
प्रयागराज जनपद में धान खरीद का लक्ष्‍य बढ़ाने से किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। किसानों के लिए यह खबर राहत भरी होगी। ऐसा इसलिए क्‍योंकि धान खरीद का लक्ष्‍य बढ़ा दिया गया है। इससे जो किसान अभी तक धान नहीं बेच सके हैं, उन्‍हें मौका मिल सकेगा। प्रयागराज में जिले में धान खरीद का लक्ष्य 19 हजार टन बढ़ा दिया गया है। यानी अब यहां 2.25 लाख टन धान की खरीद की जाएगी। इसके पहले 2.06 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित था। धान खरीद का लक्ष्य बढऩे से किसानों को धान बेचने में आसानी होगी। धान की खरीद फरवरी तक की जाएगी।

loksabha election banner

लक्ष्‍य बढ़ने से किसान आसारी से बेच सकेंगे धान : जिला विपणन अधिकारी

जिले में धान खरीद एक नवंबर से शुरू हुई है। 1940 रुपये कुंतल में 138 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। अब तक 89384 टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 12 हजार से अधिक किसानों ने धान की बिक्री की है। विभागीय अधिकारियों को कहना है कि पश्चिम यूपी में किसान आंदोलन के चलते धान खरीद प्रभावित होने से यहां पर लक्ष्य बढ़ाया गया है। जिला विपणन अधिकारी विपिन कुमार राय ने बताया कि लक्ष्य बढऩे से किसानों को धान बेचने में परेशानी नहीं होगी। लगभग दस हजार से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सकता है।

धान खरीद में लापरवाही करने पर लगाई फटकार

धान खरीद में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को मंडलायुक्त ने गुरुवार को फटकारी लगाई है। टोकेन के बावजूद किसानों को बिक्री के लिए इंतजार कराने और निर्धारित समय पर भुगतान न करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में समीक्षा बैठक हुई। मंडल में हो रही धान खरीद की अनियमितता की जांच करने के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया। जिले वार धान खरीद की समीक्षा में महज 37 फीसदी खरीद होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

अनियमिता बरती तो क्रय केंद्र प्रभारी पर दर्ज होगी एफआइआर

मंडल के कुछ क्रय केंद्रों पर तौल एवं पेमेंट संबंधित अनियमितताओं की शिकायतें पाए जाने पर उन्होंने अपर आयुक्त प्रथम एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रयागराज को एक टीम गठित कर करने का निर्देश दिया। कहा कि अगर किसी भी क्रय केंद्र में तौल एवं पेमेंट संबंधित अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ तुरंत एफआइआर दर्ज कराई जाए। धान क्रयकेंद्रों पर बोरा की कमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया और कहा किसी भी हाल में किसानों से बोरे नहीं लिए जाएंगे। तत्काल बोरों का इंतजाम होना चाहिए। कहा कि नोडल अधिकारी के नाम और फोन नंबर के साथ सूची अपलोड नहीं हो पाई है, उसे शीघ्र अपलोड किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.