Move to Jagran APP

टोकन है फिर भी नहीं खरीदा जा रहा प्रयागराज के क्रय केंद्रों पर किसानों का धान

किसानों की समस्या कम नही हो रही है। टोकन लेने के बावजूद धान खरीद में मनमानी की जा रही है। 60 कुंतल धान खरीद का टोकन मिला है तो केंद्र प्रभारी मनमानी करते हुए 30 कुंतल ही खरीद रहे हैं। बाकी खरीद बाद में करने को कह रहे हैं

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 09:40 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 10:21 AM (IST)
टोकन है फिर भी नहीं खरीदा जा रहा प्रयागराज के क्रय केंद्रों पर किसानों का धान
प्रयागराज के क्रय केंद्रों पर रखने की जगह न होने से नहीं हो रही धान की खरीद

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। धान क्रय केंद्रों पर किसान उपेक्षित और परेशान किए जा रहे हैं। आनलाइन टोकन लेने के बावजूद निर्धारित तिथि पर धान खरीद न होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उच्च अधिकारियों भी किसानों की समस्याओं को नजर अंदाज करते जा रहे हैं। टोकन में मिली तारीख के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली व अन्य साधन में धान लाद कर किसान क्रय केंद्र पहुंच रहे हैं तो उन्हें अगले दिन आने का हवाला देते हुए वापस कर दिया जा रहा है। जो किसान विरोध कर रहे हैं, उनके धान में कमी बताकर खरीद से इंकार कर दिया जा रहा है। अन्नदाता के साथ धान खरीद में हो रही मनमानी की पड़ताल बुधवार को दैनिक जागरण की ओर से की गई। जिसमें बारा, कोरांव, सोरांव, मेजा, करछना, मऊआइमा, सैदाबाद,जसरा सहित अन्य ब्लाकों में टोकन लेने के बावजूद खरीद नहीं की जा रही है।

loksabha election banner

टोकन 60 का खरीद हो रही 30 कुंतल की

लेड़ियारी 

किसानों की समस्या कम नही हो रही है। टोकन लेने के बावजूद अन्नदाता के धान की खरीद में मनमानी की जा रही है। 60 कुंतल धान खरीद का टोकन मिला है तो केंद्र प्रभारी मनमानी करते हुए 30 कुंतल ही धान खरीद रहे हैं। बाकी धान की खरीद बाद में करने को कह रहे हैं। क्षेत्रीय किसान शिव गणेश तिवारी, मनोज कुमार पांडेय, सुशील कुमार सिंह, कमलेश कुमार ने बताया कि टोकन में जितनी मात्रा बिक्री करने की है उससे आधी खरीद की जा रही है। जो सुविधा शुल्क देता है उसका पूरा धान खरीद लिया जा रहा है।

सोरांव

मानक के विपरीत है, धान नहीं होगी खरीद

मलाका के राजाराम पांडेय, हरी प्रकाश मौया, दीनानाथ उपाध्याय, मया राम मौर्या आनलाइन टोकन चार दिन पहले लिए था। निर्धारित तिथि के अनुसार पांच जनवरी को धान बिक्री करने क्रय केंद्र पर आए तो इनके धान की खरीद नहीं की गई। केंद्र के कर्मचारियों ने यह कहकर वापस कर दिया कि धान मानक के विपरीत नहीं है। इस दौरान किसानों से और क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारियों सें बहस भी हुई। किसानों ने बताया कि इसके पहले धान का नमूना लाया था तो उसमें पास कर दिया गया था।

जगह नहीं है मुश्किल है धान की खरीद

मेजा, कोरांव और जसरा के क्रय केंद्रों पर धान रखने की जगह न मिलने के कारण किसानों से धान नहीं खरीदा जा रहा है। मेजा के किसान राकेेश पटेल, कोरांव के किसान हीरालाल बिंद और जसरा के किसान धनीराम यादव ने बताया कि सेंटर पर पहुंचने के बाद केंद्र प्रभारी ने यह कहकर वापस कर दिया कि धान रखने की जगह नहीं है जिस कारण से धान नहीं खरीदा जाएगा। बाद में आइएगा तो धान खरीद होगी। होलागढ़, नवाबगंज, कौडि़हार,बहरिया, फूलपुर में बोरा न होने की बात कहकर खरीद से इंकार किया जा रहा है।

इन्होंने यह कहा

धान खरीद तेजी से हो रही है। कुछ स्थानों पर धान खरीद में समस्या हो रही है उसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। टोकन के बावजूद किसानों धान न खरीदने वाले केंद्र प्रभारियों से इसका जवाब मांगा जाएगा। सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विपिन कुमार राय, जिला विपणन अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.