पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति का विरोध जारी रहेगा, प्रयागराज में बोले भाजपा नेता डॉ. एलएस ओझा
उम्मीद थी सरकार बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वहां मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी जनता ने दी है। खासकर तृणमूल कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति का विरोध जारी रहेगा। यह कहना है भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एलएस ओझा का।
प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अच्छा प्रदर्शन किया। उम्मीद थी सरकार बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वहां मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी जनता ने दी है। खासकर तृणमूल कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति का विरोध जारी रहेगा। यह कहना है भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एलएस ओझा का। उन्होंने कहा कि किन कारणों से हम बहुमत से दूर रहे इस बात पर संगठन बैठक कर समीक्षा करेगा। इसके पहले वहां हमारी स्थिति बहुत कमजोर हुआ करती थी अब कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण मुख्य विपक्षी दल बनने का अवसर मिला है। पूरे मनोयोग से जनता की सेवा होगी।
प्रधानमंत्री की नीतियों व कार्यों से भाजपा बनी दूसरी बड़ी पार्टी
पश्चिम बंगाल में भाजपा का त्रिकोणीय मुकाबला था। एक समय था जब भाजपा की सीट इकाई के अंक में हुआ करती थी। अब यह आंकड़ा काफी ऊपर तक पहुंच गया है। इसकी वजह यह कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यों को जनता से खुले मन से स्वीकार किया है। यह कहना है भाजपा की पूर्व महानगर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि वाष्र्णेय का। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का ध्यान आकर्षित किया कि जन भावनाओं के अनुरूप ठोस कदम उठाए जाएं। जिससे कोरोना महामारी से भी निपटा जा सके। अभी जो स्थितियां हैं वह कठिन हैं। देश के लिए जरूरी है कि हम मजबूती से कोरोना महामारी को हराएं और वैश्विक स्तर पर अपनी शाख को मजबूत करें। अभी हमारी अर्थ व्यवस्था को भी संभालने की चुनौती है।