Move to Jagran APP

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर चार्ज का विरोध, Prayagraj के लोगों ने जताई नाराजगी तो पार्षदों ने भी उठाई आवाज

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्ज लेने और गृहकर में बढ़ोतरी के विरोध में आवाज उठने लगी है। भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक पार्षद किरन जायसवाल ने कहा कि शहरवासियों पर इस तरह का बोझ डालना ठीक नहीं है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 07:20 PM (IST)
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर चार्ज का विरोध, Prayagraj के लोगों ने जताई नाराजगी तो पार्षदों ने भी उठाई आवाज
घरों से कूड़ा-कचरा उठाने के लिए अलग से चार्ज लेने का विरोध हो रहा है।

प्रयागराज, जेएनएन। घरों से कूड़ा-कचरा उठाने के लिए अलग से चार्ज लेने का विरोध हो रहा है। ऐसे में पार्षदों ने भी इसके विरोध में आवाज उठाई है। नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्ज लेने और गृहकर में बढ़ोतरी के विरोध में आवाज उठने लगी है। भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक पार्षद किरन जायसवाल ने कहा कि शहरवासियों पर इस तरह का बोझ डालना ठीक नहीं है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्ज संबंधी अनुबंध की अनुमति न नगर निगम सदन में ली गई और न इसकी जानकारी जनता व पार्षदों को दी गई। निगम को अपने संसाधन से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करना चाहिए। अभी भी जलकल के पुराने एरियर की वसूली से जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। यह भी मांग की कि नगर निगम में प्राइवेट ठेका न दिया जाए। आरोप लगाया कि मलवा उठाने के लिए प्राइवेट कंपनी सीएनडी वेस्ट को ठेका दिया गया है, जो कार्य नहीं कर रही है। आशंका है कि बिना कार्य किए ही भुगतान किया जा रहा है, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

loksabha election banner

विद्यालय में लगा दंत परीक्षण शिविर

भारतीय दंत चिकित्सक संघ ने लायंस क्लब आदित्य के सहयोग से आर्य कन्या इंटर कॉलेज में दंत एवं मुख स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। इसमें डा. मनोज मिश्र ने शिक्षिकाओं व छात्राओं का दंत परीक्षण किया। डा. आशुतोष चौधरी ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्कूल प्रबंधक पंकज जायसवाल, प्रधानाचार्य डा. सुधा उपाध्याय ने भी इस आयोजन में सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान अर्चना जायसवाल, नीलम श्रीवास्तव, डा. मनोज मिश्र, डा. अरुणेश मिश्र, डा. सौरभ श्रीवास्तव, डा. विवेक जायसवाल, डा. आशुतोष चौधरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.