Move to Jagran APP

कुर्की का आदेश होते ही मकान छोड़कर भागे अतीक के करीबी Prayagraj News

पुलिस का दावा है कि इन अचल संपत्तियों के बारे में छानबीन की गई तो आसपास के लोगों से पता चला कि मकानों में रहने वाले लोग सुबह ही चले गए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 05:41 PM (IST)
कुर्की का आदेश होते ही मकान छोड़कर भागे अतीक के करीबी Prayagraj News
कुर्की का आदेश होते ही मकान छोड़कर भागे अतीक के करीबी Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन।  माफिया अतीक अहमद की अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश होते ही उनके करीबी मकान छोड़कर भाग निकले हैं। शुक्रवार को पुलिस ने जब्त किए जाने वाले मकानों की वस्तुस्थिति के बारे में छानबीन की तो पता चला कि वहां रहने वाले कई शख्स अपना सामान लेकर गायब हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। अतीक के गैंग आइएस-227 के सदस्यों की निगरानी व कार्रवाई को लेकर  पुलिस अधिकारी रणनीति बना रहे हैं।

loksabha election banner

पुलिस छानबीन करने पहुंची तो घर में नहीं मिला कोई

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र स्थित पूर्व सांसद अतीक अहमद के चार, धूमनगंज के दो और सिविल लाइंस के एक मकान को कुर्क किया जाना है। पुलिस का कहना है कि चकिया वाले मकान में परिवार के कुछ सदस्य रहते हैं। करबला के मकान में अतीक के करीबी रहते थे। कालिंदीपुरम और ओम प्रकाश सभासद नगर स्थित मकान में भी पूर्व सांसद के कुछ गुर्गे रहते थे। सिविल लाइंस वाले मकान में कोई नहीं रहता। पुलिस का दावा है कि इन अचल संपत्तियों के बारे में छानबीन की गई तो आसपास के लोगों से पता चला कि मकानों में रहने वाले लोग सुबह ही चले गए।

सात संपत्तियों को कुर्क करने का हुआ है आदेश

इधर, अपराध के जरिए अर्जित की गई अतीक की 20 अचल संपत्ति को चिह्नित कर उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त करने के संबंध में पुलिस ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। इसमें से सात संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी ने गुरुवार को जारी किया था। अब उसी के तहत पुलिस कार्रवाई के लिए तैयारी कर रही है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अतीक और उसके गैंग के सदस्यों की संपत्ति को जब्त करने की कार्यवाही चल रही है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में सात अचल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.