Move to Jagran APP

COVID-19 संक्रमण में गप्पू पूछ रहा सवाल, शिनचैन दे रहा जवाब...खेल-खेल में बच्‍चों की हो रही ऑनलाइन कक्षाएं

केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट प्रयागराज के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई मनोरंजन के साथ की जा रही है। गूगल मीट के जरिए जुड़े विद्यार्थियों के मोबाइल या लैपटाप पर विद्यार्थियों के चेहरे कम दिखते हैं बल्कि कार्टून के कैरेक्टर अधिक दिखाई दे रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 09:31 AM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 01:12 PM (IST)
COVID-19 संक्रमण में गप्पू पूछ रहा सवाल, शिनचैन दे रहा जवाब...खेल-खेल में बच्‍चों की हो रही ऑनलाइन कक्षाएं
कोविड-19 संक्रमण में ऑनलाइन पढ़ाई, केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट के बच्चों को मनोरंजन के साथ दे रहे शिक्षा

प्रयागराज, [अमलेंदु त्रिपाठी]। शिनचैन बताओ एक मिनट में कितने सेकेंड। गप्पू भाई साठ सेकेंड। अच्छा, पांच सम संख्या है या विषम। अरे गप्पू तुम्हे इतना भी नहीं पता। पांच विषम संख्या होती है। जो अंक दो से कट जाता है वह सम संख्या होती है और जो न कटे वह विषम संख्या होती है। अरे वाह शिनचैन तुम तो बहुत होशियार हो गए हो। डोरेमान तुम बताओ पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल कितना होता है। गप्पू यह बहुत सरल सवाल है। गुरुत्वाकर्षण बल का मान 9.8 होता है। बहुत बढिय़ा डोरेमान। लगता है आजकल अच्छे से पढ़ाई हो रही है। बिलकुल गप्पू कोरोना से बचने के साथ पढ़ाई भी जरूरी है। हम लोग पूरा मन लगाकर पढ़ाई कर रहे हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई

यह वार्तालाप टीवी पर किसी कार्टून शो का नही है, बल्कि केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई का है। गूगल मीट के जरिए जुड़े विद्यार्थियों के मोबाइल या लैपटाप पर विद्यार्थियों के चेहरे कम दिखते हैं बल्कि कार्टून के कैरेक्टर अधिक दिखाई दे रहे हैं। इनकी डायलाग डिलेवरी भी उसी तरह होती है जैसे टीवी शो में सुनने को मिलता है। कई बार यह कैरेक्टर अंग्रेजी में कविता सुनाते, संस्कृत में श्लोक पढ़ते भी दिखते हैं। इन सब के बीच विद्यार्थी अपने विषय को लेकर भी उत्साहित रहते हैं। उनकी कोशिश होती है कि सभी पाठ अच्छे से तैयार हो जाएं।

हैसटैग सी क्यूब के सिद्धांत से हो रही पढ़ाई

स्कूल की शिक्षक अंजलि केसरी बताती हैं कि विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बनाए रखने के लिए यह तरीका अपनाया गया है। इस पद्धति को हैसटैग सी क्यूब नाम दिया है अर्थात चाइल्ड, कोरोना और क्रिएटिविटी। इन दिनों बच्चे घर में ऊब रहे हैं। उनकी रचनात्मकता बनाए रखने व पढ़ाई को रोचक बनाने का यह प्रयास है। इसमें बच्चे स्वयं कार्टून के मनपसंद कैरेक्टर बनाते हैं और अपनी कक्षा में उन्हें लेकर आते हैं। उन्हीं के जरिए सवाल जवाब व पूरी पढ़ाई करते हैं। यह कार्टून के कैरेक्टर एक तरह से कतपुतली की तरह प्रयोग होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.