Move to Jagran APP

कुंभ के बाद घटी वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों की संख्या

सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन वंदे भारत में इन दिनों दिल्ली जाने वाले यात्रियों में काफी कमी आई है। कुंभ के अंतिम स्‍नान पर्व महाशिवरात्रि के बाद से लोग कम इसमें सफर कर रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 08:56 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 10:49 AM (IST)
कुंभ के बाद घटी वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों की संख्या
कुंभ के बाद घटी वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों की संख्या

प्रयागराज : 'मेक इन इंडिया' के तहत बनी पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत में कुंभ बीतने के बाद यात्रियों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली अत्याधुनिक सुविधा से लैस इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। चार मार्च को कुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के बीतने के बाद दिल्ली से आने वालों की अपेक्षा यहां से जाने वाले यात्रियों में 12 प्रतिशत ज्यादा की गिरावट आई है। एक्जिक्यूटिव चेयरकार की अपेक्षा चेयरकार में कम लोग यात्रा कर रहे हैं। इसकी वजह ट्रेन का समय भी बताया जा रहा है।

prime article banner

महाशिवरात्रि स्नान पर्व के बाद यात्रियों की संख्या में कमी

कुंभ के दौरान 17 फरवरी से पांच मार्च तक वंदे भारत में इलाहाबाद जंक्शन से दिल्ली जाने के लिए चेयरकार व एक्जिक्यूटिव चेयरकार सौ प्रतिशत भरी रहती थी। जबकि दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली सीटें भी पूरी भरी रहती थी। वहीं महाशिवरात्रि स्नान पर्व बीतने के बाद यात्रियों की संख्या में कमी आने लगी। जाने वाले एक्जिक्यूटिव चेयरकार के यात्रियों में 30 प्रतिशत की कमी आई है। जबकि सामान्य चेयरकार में 35 प्रतिशत की कमी आई है। आने वाले यात्रियों में 35 प्रतिशत एवं जाने वाले यात्रियों में 47 प्रतिशत की कमी आई है।

कब कितनी सीटें हुईं बुक

वंदे भारत ट्रेन में मार्च माह में फरवरी की अपेक्षा टिकट बिक्री में लगातार कमी आई है। एक मार्च को चेयरकार में 646 व एक्जिक्यूटिव चेयरकार में 86, दो मार्च को चेयरकार में 852 व एक्जिक्यूटिव चेयरकार में 104, तीन मार्च को 723 व 77, पांच मार्च को चेयरकार में 602 व एक्जिक्यूटिव चेयरकार में 63, छह मार्च को चेयरकार में 350 व एक्जिक्यूटिव चेयरकार में 39, आठ मार्च को चेयरकार में 308 व एक्जिक्यूटिव चेयरकार में 26, नौ मार्च को चेयरकार में 265 व एक्जिक्यूटिव  चेयरकार में 26, दस मार्च को चेयरकार में 289 व एक्जिक्यूटिव  चेयरकार में 22 सीट बुक हुई। जबकि 12 मार्च को चेयरकार में 258 व एक्जिक्यूटिव चेयरकार में 31 एवं 13 मार्च को चेयरकार में 238 व एक्जिक्यूटिव चेयरकार में 28 सीट ही बुक हो सकी है। होली से पहले एवं उसके एक सप्ताह बाद भी ट्रेन में काफी सीटें खाली है। 

ईसी के दो कोच

वंदे भारत ट्रेन में 1128 सीट है। एसी फस्ट की तरह दो कोच ईसी (एक्जिक्यूटिव चेयरकार) की 52-52 सीट है। इसमें प्लेन में बिजनेस क्लास की तर्ज पर बेहतर सीट है। एक ओर दो लोगों के बैठने की जगह है। यह सीट 180 डिग्री तक घूमती हैं। यात्री सुविधानुसार सीट आगे-पीछे भी कर सकेंगे। बाकी 14 कोचों में सीसी (चेयरकार कोच) है।

सप्ताह में पांच दिन चलती है वंदेभारत ट्रेन

चेयरकार ट्रेन वंदेभारत दिल्ली से वाराणसी तक सोमवार व गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलती है। दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर दोपहर 12.23 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचती है। जबकि वाराणसी से तीन बजे चलकर शाम 4.35 बजे इलाहाबाद जंक्शन आती है। दो मिनट के ठहराव के बाद दिल्ली रवाना हो जाती है। जो रात 11 बजे दिल्ली पहुंचती है।

एनसीआर के सीपीआरओ गौरवकृष्ण बंसल कहते हैं

कुंभ के समय ज्यादा भीड़ थी। इसके चलते वंदे भारत की सारी सीट फुल रहती थी। इधर बच्चों की परीक्षा चल रही है, जिसके चलते लोग यात्रा कम कर रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद यह ट्रेन फिर से फुल होकर चलने लगेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.