Move to Jagran APP

अब पॉलीथीन कचरे से बढ़ेगी खूबसूरती!

अब पॉलीथीन कचरे से इकोब्रिक्स बनाने और उससे बनने वाले विभिन्न उत्पाद खिलौने मूíतयों बाउंड्री वॉल इको गार्डेन पैकिंग मैटेरियल बना कर अपने आसपास खूबसूरत चीज बना सकते हैं। ऐसा कहना है कार्यक्रम का संचालन कर रहे उदित नारायण शुक्ल का। कार्यक्रम की अध्यक्ष आभा देवी ने महिलाओं से अपील की कि किचन के पॉलीथीन कचरे को डस्टबिन में ना डालें उसका इकोब्रिक्स बनाकर पर्यावरण की रक्षा करने करें।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 10:06 PM (IST)
अब पॉलीथीन कचरे से बढ़ेगी खूबसूरती!
अब पॉलीथीन कचरे से बढ़ेगी खूबसूरती!

संसू, नैनी : अब पॉलीथीन कचरे से इकोब्रिक्स बनाने और उससे बनने वाले विभिन्न उत्पाद खिलौने, मूíतयों, बाउंड्री वॉल इको गार्डेन, पैकिंग मैटेरियल बना कर अपने आसपास खूबसूरती बिखेर सकते हैं। ऐसा कहना है कार्यक्रम का संचालन कर रहे उदित नारायण शुक्ल का। कार्यक्रम की अध्यक्ष आभा देवी ने महिलाओं से अपील की कि किचन के पॉलीथीन कचरे को डस्टबिन में ना डालें उसका इकोब्रिक्स बनाकर पर्यावरण की रक्षा करने करें।

loksabha election banner

सामाजिक संस्था संजीवनी की ओर से आज पूरा फ़तेह मोहम्मद मोहल्ले में पॉलीथीन कचरे के निस्तारण के लिए इको ब्रिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर कृष्ण मोहन ने पॉलीथीन कचरे से होने वाले नुकसान, जिसमें भूमि प्रदूषण व जल प्रदूषण के संदर्भ में जानकारी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। कनक त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। संयोजक संतोष शुक्ल ने शाति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया। मौके पर सिद्धार्थ पाडे, सीमा शुक्ला, रेखा तिवारी आदि उपस्थित रही। नैनी के अरैल घाट पर चलाया सफाई अभियान

संवाद सूत्र, नैनी : छठ महोत्सव के पश्चात पूर्वांचल महासमिति की ओर से रविवार को गंगा तट पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। घाट पर फैली पूजा के बाद छोड़ दी गई सामग्री को साफ किया गया। इस दौरान एकत्र कूड़ा को गड्ढे खोदकर उसमें डालकर बालू से पाट दिया गया।

शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य और शनिवार को उगते सूरज को अ‌र्घ्य देकर छठ महोत्सव का शनिवार को संपन्न किया था। इस दौरान पाचों घाट पर बड़ी मात्रा में फूलमाला, नारियल कपड़े आदि फैले हुए थे। पूर्वांचल महासमिति के अध्यक्ष अरुण यादव की अगुवाई में संपन्न इस महोत्सव से फैली गंदगी को साफ करने के लिए महासमिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह घाट पर अभियान चलाया। इस दौरान संजय श्रीवास्तव, दयानंद पाडे, एसपी यादव, विजय तिवारी, विजय सिंह, धनेश सिंह, पप्पू सिंह, प्रमोद सिंह, बृजेश यादव, पवन यादव, सुनील दीक्षित, हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.