Move to Jagran APP

Prayagraj Municipal Corporation : उपाध्यक्ष उम्मीदवार की घोषणा को लेकर भाजपा में मचा है घमासान

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के लिए 12 जून को हुए चुनाव में भाजपा ने चार सपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट हासिल की थी। अब उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 03:26 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 03:26 PM (IST)
Prayagraj Municipal Corporation : उपाध्यक्ष उम्मीदवार की घोषणा को लेकर भाजपा में मचा है घमासान
Prayagraj Municipal Corporation : उपाध्यक्ष उम्मीदवार की घोषणा को लेकर भाजपा में मचा है घमासान

प्रयागराज, जेएनएन। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के उम्मीदवारी को लेकर भाजपा में घमासान मचा है। पार्टी और संगठन शहर दक्षिणी क्षेत्र के पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र चोपड़ा को उपाध्यक्ष पद का दावेदार घोषित कर चुकी है। हालांकि शहर पश्चिमी क्षेत्र के पार्षद उनके इलाके के सदस्य को उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। नाम को लेकर माथापच्ची होने के कारण उपाध्यक्ष पद की चुनाव तिथि भी घोषित नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

नगर निगम कार्यकारिणी समिति की छह सीटों पर हुआ था पोल

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के लिए 12 जून को हुए चुनाव में भाजपा ने चार, सपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट हासिल की थी। अब उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। उसको लेकर भाजपा में दो गुट हो गए हैं। कुछ पार्षद पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवार के पक्ष में हैं। दूसरा गुट चाहता है कि इस बार शहर पश्चिमी क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य को उपाध्यक्ष बनाया जाए। क्योंकि इससे पहले शहर दक्षिणी क्षेत्र के सदस्य उपाध्यक्ष थे। वहीं उससे पहले शहर उत्तरी क्षेत्र के सदस्य उपाध्यक्ष थे। क्षेत्र को लेकर पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पार्टी के पार्षदों ने बैठक करके इसके बारे में चर्चा की।

बोलीं महापौर अभिलाषा गुप्‍ता नंदी

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी का कहना है कि पार्टी और संगठन की तरफ से अभी उपाध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए कोई निर्देश नहीं मिला है। चुनाव अधिसूचना जारी होने के 96 घंटे के भीतर चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा। इसके लिए पहले से तैयारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.