Northern Football Academy : प्रयागराज में हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता, अर्चित और कुनाल बने विजेता
Northern Football Academy अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने बताया कि स्पोट्र्स क्विज में कुनाल कुशवाहा अव्वल रहे। दूसरे स्थान पर अरुणोदय पांडेय रहे। प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले दोनों विद्यार्थी प्रयागराज के हैं। तीसरे स्थान पर अभीष्ट खरे रहे।
प्रयागराज, जेएनएन। नार्दर्न फुटबॉल अकादमी की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में कई तरह की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। प्रयाग के अतिरिक्त लखनऊ, बलिया, कानपुर, झांसी के विद्यार्थी भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने बताया कि ऑनलाइन खेलकूद कला प्रतियोगिता में प्रयागराज के अर्चित अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया। सृष्टि यादव दूसरे स्थान पर रहीं जब कि दीपक कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे। दोनों विद्यार्थी बलिया के हैं।
स्पोट्र्स क्विज में कुनाल ने मारी बाजी
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने बताया कि स्पोट्र्स क्विज में कुनाल कुशवाहा अव्वल रहे। दूसरे स्थान पर अरुणोदय पांडेय रहे। प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले दोनों विद्यार्थी प्रयागराज के हैं। तीसरे स्थान पर अभीष्ट खरे रहे। वह लखनऊ के हैं। सांत्वना पुरस्कार कला में सुदीप्त बोस, आयुष्मान पांडेय को दिया गया।
शतरंज व फोटो लाइक प्रतियोगिता के विजेता 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे
एकेडमी के खेल प्रशिक्षक ने बताया कि शतरंज व फोटो लाइक प्रतियोगिता के विजेता 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पूर्व भी कोरोना काल में कई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा चुकी हैं। सभी में विद्यार्थियों ने भागीदारी की। इंद्रनील ने यह भी बताया कि कोरोना काल में छात्र छात्राओं की सृजनशीलता बनाए रखने केलिए यह प्रयास किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों के अपने आसपास के सामान्य ज्ञान को भी विकसित करने में मदद मिलेगी। क्विज में खेल संबंधी जानकारी भी छात्रों को कराई जा रही है। बहुमुखी विकास के लिए ऐेसे आयोजन जरूरी हैं।