Move to Jagran APP

North Central Railway: ट्रेनों की गतिशीलता में सुधार और आय बढ़ाने पर जोर दे रहा एनसीआर Prayagraj News

North Central Railway एनसीआर के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने गतिशीलता सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। कहा कि इस वित्तीय वर्ष के लिए लक्षित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए संपूर्ण प्रयास किए जाने चाहिए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 11:05 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 11:05 AM (IST)
North Central Railway: ट्रेनों की गतिशीलता में सुधार और आय बढ़ाने पर जोर दे रहा एनसीआर Prayagraj News
एनसीआर के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने वर्चुअल समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने गतिशीलता में सुधार, माल ढुलाई और आय बढ़ाने को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस दौरान गतिशीलता सुधार कार्यों की प्रगति और राजस्व आय में सुधार के बारे में भी जानकारी ली। महाप्रबंधक ने अनुकंपा के आधार पर सभी नियुक्ति मामलों को समय पर अंतिम रूप देने को कहा।

loksabha election banner

एनसीआर के जीएम ने बताया कि गतिशीलता फ्रंट पर कार्य करते हुए उत्तर मध्य रेलवे की वर्ष 2019-20 में 24.06 किमी प्रति घंटे की औसत गति से 85 फीसद की बढोतरी दर्ज की गई। मालगाडिय़ों के परिचालन की औसत गति 44.42 किमी प्रति घंटे बनाए रखी गई है। एक और उपलब्धि हासिल करते हुए झांसी मंडल में परिछा-नंदखास और सरसोकी-उसरगांव के कुल 37 किलोमीटर खंडों की सेकशनल गति को मौजूदा 90 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटे कर दिया गया है।

गतिशीलता सुधार कार्यों की प्रगति जानी

जीएम ने गतिशीलता सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के लिए लक्षित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए संपूर्ण प्रयास किए जाने चाहिए। मानव संसाधन विकास के मोर्चे पर कैलेंडर वर्ष 2021 में उत्तर मध्य रेलवे ने 885 चयन और विभागीय पदोन्नति परीक्षा की योजना बनाई है और इस कैलेंडर वर्ष में अब तक 698 कर्मचारियों को पदोन्नत किया जा चुका है। एनसीआर मुख्यालय में अपर महाप्रबंधक रंजन यादव, प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक और अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।

जीएम ने राजस्व आय की भी समीक्षा की

भूमि, स्क्रैप बिक्री समेत विविध स्रोतों से राजस्व आय की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उत्तर मध्य रेलवे में जनवरी तक विविध स्रोतों से 125.95 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। 15 फरवरी तक स्क्रैप बिक्री से उत्तर मध्य रेलवे का 204 करोड़ रुपये अर्जित किया गया, जो पिछले साल की तुलना में सात फीसद अधिक है। रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित स्क्रैप बिक्री के आनुपातिक लक्ष्य से 11 फीसद अधिक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.