Move to Jagran APP

अभी कुछ दिन और ठंड से राहत नहीं मिलने वाली, दोपहर में राहत Prayagraj News

शाम होते ही गलन बढ़ जाती है। ठंड का असर सुबह तक रहता है। दोपहर में सूर्य की किरणें लोगों को राहत दे रही हैं। अभी कुछ दिन और ठंड से शहरवासियों काे राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 08:29 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 08:29 AM (IST)
अभी कुछ दिन और ठंड से राहत नहीं मिलने वाली, दोपहर में राहत Prayagraj News
अभी कुछ दिन और ठंड से राहत नहीं मिलने वाली, दोपहर में राहत Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। पिछले कुछ दिनों से सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी है। सर्द हवा की वजह से सुबह और सूर्यास्त के बाद ठंड लोगों को परेशान करती है। हालांकि दोपहर में सूर्य की किरणों की वजह से राहत मिलती है। हां अगर दोपहर में भी घर में हैं तो फिर गर्म कपड़ों से शरीर को पैक करना पड़ता है। शाम होते ही गलन और बढ़ जाती है। रात में जगह-जगह लोग अलाव तापते रहे। मौसम विभाग तो कहता है कि पछुआ विक्षोभ दस्तक दे सकता है।

loksabha election banner

खिली धूप से दोपहर में राहत

हां यह बात अच्छी लोगों के लिए है कि दोपहर में धूप खिली रहती है। इससे राहत मिलती है। सोमवार से कुंद पड़ी बर्फीली हवाओं की रफ्तार ने शुक्रवार से फिर रफ्तार पकड़ ली। शुक्रवार को करीब 42 किमी की रफ्तार से हवा चली थी। शनिवार को भी करीब 14-15 किमी की रफ्तार से हवा का वर्चस्व रहा। इससे धूप भी बेअसर रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। वहीं रविवार को सर्द हवा में कुछ राहत मिली। वहीं सोमवार की सुबह भी ठंड का वर्चस्व था और सर्द हवा भी थी।

ट्रेनों की चाल सुधरने से यात्रियों को राहत

वैसे वातावरण में सुबह और रात के समय अब कोहरा नहीं नजर आ रहा है। कोहरा कम होने के कारण जहां शहरवासियों को राहत है, वहीं ट्रेन यात्रियों की भी मुश्किल कम हुई है। अब ट्रेनों की रफ्तार में सुधार हो रहा है। घंटों लेट रहने वाली ट्रेनें धीरे-धीरे राइट टाइम की तरफ बढ़ रही हैं। नई दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस शनिवार को निर्धारित समय से पांच मिनट पहले ही जंक्शन पर पहुंच गई। वंदे भारत एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नाम मात्र के लिए विलंब से पहुंचीं। नौचंदी और संगम एक्सप्रेस थोड़ा लेट आई। रविवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार नजर आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.