Navratri 2020 : यात्री बढऩे पर बांदा रूट की बसों को विंध्याचल डायवर्ट किया जाएगा
Navratri 2020 मां विंध्यवासिनी के धाम दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए नवरात्र में रोडवेज ने अतिरिक्त व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने बसों की संख्या बढा दी है। नवरात्र मेंं विध्यांचल को यात्री बस से सफर करेंगे। रोडवेज ने 36 बसें लगाई हैंं।
प्रयागराज, जेएनएन। शारदीय नवरात्र आज यानी शनिवार से आरंभ हो चुका है। ऐसे में देवी धाम जाने वाले भक्तों की भीड़ भी होगी। इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण काल मेंं कम संख्या में ही ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसकी वजह से इस बार बसों में यात्रियों की भीड़ होने की संभावना भी है। इसके लिए रोडवेज ने तैयारी भी कर रखी है।
नवरात्र में रोडवेज ने अतिरिक्त व्यवस्था की
मां विंध्यवासिनी के धाम दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए नवरात्र में रोडवेज ने अतिरिक्त व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने बसों की संख्या बढा दी है। नवरात्र मेंं विध्यांचल के लिए यात्री बस से सफर करेंगे। इसके लिए रोडवेज ने 36 बसें लगाई हैंं। इनमें 16 बसें जीरो रोड और 20 बसें मीरजापुर डिपो की हैं। इसके बावजूद जरूरत पडऩे पर बांदा रूट की बसें लगाने की तैयारी है।
बोले, एआरएम जीरो रोड
एआरएम जीरो रोड रविंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढऩे पर और 10 बसें लगाई जा सकती हैं। जीरो रोड डिपो में कुल 75 बसें हैं, जो विभिन्न रूट पर चलाई जाती हैं। इसके अलावा मीरजापुर डिपो की 75 बसें हैंं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को विंध्याचल पहुंचाने के लिए पर्याप्त बसेंं हैंं। फिर भी जरूरत पडऩे पर बांदा रूट की बसों को लगाया जा सकता है। क्योंकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या कम हैं। इससे विभाग को नुकसान भी हो रहा है। यात्रियोंं की सहूलियत के लिए बांदा रूट की बसें भी विंध्याचल के लिए डायवर्ट किया जा सकता है।
प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में जाते हैं श्रद्धालु
संगमनगरी के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मांं विंध्यवासिनी के दर्शन को जाते हैं। लेकिन, इस बार रेलवे की ओर से कोई खास इंतजाम नहीं किए जा सके। वहीं, रोडवेज ने अतिरिक्त बसें लगा दी हैं। ताकि श्रद्धालुओं को सहूलियत हो।