जल्द ही ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की ग्रेडिंग तय करेगी नैक की टीम, जाने पहले क्या थी ग्रेड Prayagraj News
ISDC पुणे स्थित एमआइटी वल्र्ड पीस यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति प्रोफेसर रवि कुमार की अध्यक्षता में टीम पहुंची थी। उनके साथ टीम के सदस्य गुवाहटी विवि के प्रो. उत्पल शर्मा और जम्मू स्थित अमर सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. जाहूर अहमद भी थे।
प्रयागराज,जेएनएन। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तरफ से जल्द ही इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक ईश्वर शरण महाविद्यालय की ग्रेडिंग भी जारी कर दी जाएगी। पिछले महीने तीन सदस्यीय टीम ने कॉलेज में दौरान किया था।
दो पालियों में जुटाई थी पूरी जानकारी
पुणे स्थित एमआइटी वल्र्ड पीस यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति प्रोफेसर रवि कुमार कीअध्यक्षता में टीम पहुंची थी। उनके साथ टीम के सदस्य गुवाहटी विवि के प्रो. उत्पल शर्मा और जम्मू स्थित अमर सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. जाहूर अहमद भी थे। पहले दिन प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने निर्मला देश पांडेय सभागार में 45 मिनट के प्रजेंटेशन में कॉलेज के बारे में पूरी जानकारी दी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक टीम ने कॉलेज के 14 विभागों का दौरा किया और विभागाध्यक्षों से अध्यापन कार्य के बारे में जानकारी जुटाई। फिर एक घंटे में तीन पुस्तकालय के साथ प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।
पिछली बार बी प्लस मिला था ग्रेड
यहां से निकलने के बाद टीम ने गवर्निंग बॉडी के सदस्यों के साथ नाश्ता किया। टीम ने इंटरनल क्वालिटी एस्योरेंश सेल (आइक्यूएसी) का भी दौरा किया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के बाद टीम रवाना हो गई थी। इसके पहले टीम सितंबर 2008 में पहुंची थी। उस वक्त कॉलेज को 2.87 सीजीपीए के साथ 'बी प्लसÓ ग्रेड प्रदान किया गया था।