नंद किशोर सिंह कॉलेज और किशोरी लाल क्लब ने जीते मैच Prayagraj News
जवाब में सैफ क्रिकेट क्लब की टीम 28.5 ओवर में 68 रन (प्रखर सागर 18 सिद्धांत सिंह 13 ज्ञानेन्द्र व दिव्यांश त्रिपाठी 2-2 विकेट) पर सिमट गई।
प्रयागराज,जेएनएन। स्व. आरके अवस्थी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ए, नंद किशोर सिंह कॉलेज और किशोरी लाल क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर पूर्ण अंक जुटाए। केपी कॉलेज मैदान पर चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ए ने 35 ओवर में 4 विकेट पर 242 रन (आशीष पटेल 73, सचिन तिवारी 66, अर्जुन त्यागी 45, आशुतोष भास्कर 2/37) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब बी को 23.3 ओवर में 107 रन (शिवम गुप्ता 23, स्वयं दुबे 10, अभिजीत शुक्ला 3/27, संजोग श्रीवास्तव 2/05) बना सके।
सैफ क्रिकेट क्लब की टीम को करारी शिकस्त
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मैदान पर नंद किशोर सिंह कॉलेज ने 30 ओवर में सात विकेट खोकर 155 रन (शाश्वत प्रताप 88 नाबाद, अर्पित सिंह 20, अमन सिंह 3/30) बनाए। जवाब में सैफ क्रिकेट क्लब की टीम 28.5 ओवर में 68 रन (प्रखर सागर 18, सिद्धांत सिंह 13, ज्ञानेन्द्र व दिव्यांश त्रिपाठी 2-2 विकेट) पर सिमट गई। परेड मैदान पर विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ए ने 30 ओवर में 127 रन (मो. नसर 32, अर्जित श्रीवास्तव 22, तनिष्क तिवारी 12, युवराज सिंह 2/18) का स्कोर बनाया। जवाब में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने 29.2 ओवर में 5 विकेट पर 129 रन (विपुल द्विवेदी 48 नाबाद, आर्यन मिश्रा 34, हर्षित तिवारी 14, अर्जित श्रीवास्तव 4/32) बनाकर मैच जीत लिया।
जूनियर बालक वर्ग फुटबाल टीम के लिए ट्रायल सात से
फुटबाल संघ के संयुक्त महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि अंडर-19 जूनियर बालक वर्ग फुटबाल टीम के लिए चयन सात और आठ जनवरी को होगा। चयन ट्रायल डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट स्टेडियम सिगरा वाराणसी में होगा।