Murder in UP Prayagraj: रुपये के लेनदेन में धारदार हथियार से युवक की हत्या, कल शाम से गायब था
Murder in UP Prayagraj शनिवार की शाम लगभग 7 बजे भास्कर अचानक घर से गायब हो गया। जब देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने भास्कर के के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन लेकिन रिसीव नहीं हुआ। सुबह उसकी लाश मिली।
प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रयागराज जनपद में होली से पहले एक युवक की हत्या से खलबली मच गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के युवक की शनिवार की रात सोरांव इलाके में धारदार हथियार से हत्या की गई। सुबह झाड़ी में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की। इस संबंध में पुलिस ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
शनिवार की शाम अचानक घर से गायब हो गया था भास्कर
भास्कर सरोज 24 पुत्र अयोध्या प्रसाद नवाबगंज थाना इलाके के सारी का पूरा कस्तूरीपुर का रहने वाला था। भास्कर प्रतापगढ़ के एक महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। परिवार के लोगों के अनुसार शनिवार की शाम लगभग 7 बजे भास्कर अचानक घर से गायब हो गया। जब देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने भास्कर के के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन लेकिन रिसीव नहीं हुआ। परिवार के लोग उसे ढूंढने लगे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
बाइक, मोबाइल व बैग घटनास्थल पर मिला
रविवार की सुबह सोरांव थाना क्षेत्र में झाड़ी में एक युवक के शव पड़े होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी। पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसी बीच भास्कर के चाचा के लड़के प्रदीप से उसकी बहन अनीता देवी को शव पड़े होने की जानकारी मिली। घटनास्थल पर भास्कर की बाइक, मोबाइल और एक बैग पड़ा हुआ था।
बहन ने पैसे के लेनदेन में हत्या का लगाया आरोप
भास्कर की हत्या का उसकी बहन ने आरोप लगाया है। उसके अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस को अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।